BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय को तहसील सदर पर स्थनांतरित किए जाने के आदेश का विरोध शुरू

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर की कार्यकारणी ने उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय को तहसील सदर पर स्थनांतरित किए जाने के आदेश की घोर निन्दा करते हुए विरोध शुरू कर दिया है। डिस्ट्रिक्ट बार की बैठक अध्यक्ष राजकुमार नागर एडवोकट की अध्यक्षता में हुई और जिसका संचालन सचिव सत्यवीर सिह एडवोकेट ने किया। बैठक में जिलाधिकारी के आदेश द्वारा जिला मुख्यालय से उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय को तहसील सदर पर स्थनान्तरित किए जाने के विषय में चर्चा की गई। साथ ही बैठक में उपजिलाधिकारी सदर न्यायालय को तहसील सदर पर स्थनांतरित किए जाने के आदेश की घोर निंदा करते हुए घोर विरोध किया गया तथा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि उक्त न्यायालय के स्थनांतरण आदेश को रद्द किए जाने तक सभी अधिवक्तागण सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर न्यायिक कर्यो से विरत रहेंगे। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष राजकुमार नागर और सचिव सत्यवीर सिंह एडवोकेट ने बताया कि उक्त न्यायालय के स्थनांतरण आदेश को रद्द किए जाने तक सभी अधिवक्तागण सभी न्यायालयों में न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर न्यायिक कर्यो से विरत रहेंगे।

 

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }