BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विनीता कसाना को करप्शन फ्री इंडिया ने सम्मानित किया

 


विजन लाइव/ ग्रेटर  नोएडा

ग्रेटर नोएडा के रामपुर फतेहपुर गांव की बेटी विनीता कसाना ने यूपीपीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर के पद पर नियुक्ति पाई है। आज करप्शन फ्री इंडिया के कार्यकर्ताओं ने उनके आवास पर जाकर उनको प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति पत्र देकर सम्मानित किया। करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के गांव रामपुर फतेहपुर की बेटी विनीता कसाना ने यूपीपीसीएस की परीक्षा पास कर असिस्टेंट लेबर कमिश्नर पद को हासिल किया है। उन्होंने बताया कि विनीता कसाना की रात दिन की मेहनत रंग लाई है। विनीता कसाना ने ग्रामीण आंचल में पढ़ाई कर मिसाल पेश की है। शिक्षा के क्षेत्र में क्षेत्र के तमाम छात्र छात्राओं को विनीता कसाना से प्रेरणा लेकर और उच्च पदों पर जाकर राष्ट्र एवं समाज की सेवा करनी चाहिए। इस दौरान प्रोफेसर दीपक शर्मा, शालू कसाना, पूजा, धर्मवीर सिंह कसाना, अजय कुमार, राजेंद्र, बॉबी गुर्जर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।