BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए कैंप कार्यालय दनकौर पर एकत्रित हुए किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने नजरबंद किया

 







विजन लाइव/दनकौर

 किसान एकता संघ के कार्यकर्ता पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का घेराव करने के लिए कैंप कार्यालय दनकौर पर एकत्रित हुए। किसानों की बढ़ती तादात को देखते हुए ए.सी.पी. बृजनन्दन रॉय सहित दनकौर कोतवाल अनिल कुमार पाण्डे, इकोटक प्रथम कोतवाल और पुलिस फोर्स व पीएसी ने घेर लिया। हालांकि मुख्यमंत्री का नोएडा दौरा अपरिहार्य कारणों के चलते हुए रद्द हो गया और नोएडा समारोह को वर्चुअल संबोधित किया। किसान एकता संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि कल किसान एकता संघ के बैनर तले पदाधिकारी व किसान भारी संख्या में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रेक्टर परेड में शामिल होगें। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसान नेताओं को नोटिस भेजकर किसानों की आवाज को दबाना चाहता है। लेकिन सरकार की तानाशाही से किसान डरने वाला नही है। वहीं महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को भी रबूपुरा पुलिस द्वारा उसके निवास पर ही नजरबन्द कर लिया गया है। इस मौके पर देशराज नागर,रमेश कसाना, जतन प्रधान, ब्रजेश भाटी , कृष्ण नागर, सतीश कनारसी, राजेन्द्र नागर, कृष्ण बैसला, जयवीर नागर, प्रताप नागर, शिवराज बैसला, उमर प्रधान, महेन्द्र कसाना,जाफर खान,अखिलेश प्रधान,उम्मेद एडवोकेट,प्रमोद गुर्जर, बिज्जन नागर, दुर्गेश शर्मा,बले नागर,सुरेश नबंरदार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।