BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भारतीय किसान यूनियन अखंड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बादौली बांगर में संपन्न

 


देश का किसान त्रस्त है और सड़को पर है,मगर कहीं भी किसानों की सुनवाई नहीं हो रहीः चौधरी महेश कसाना

 विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना के आह्वान पर किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक केंद्रीय कार्यालय बादौली बांगर में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता शिवराज प्रधान एवं संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज कुमार वर्मा ने किया। बैठक में देश के किसानों की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई और आगे की रणनीति बनाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेश कसाना ने कहा कि देश का किसान त्रस्त है और सड़को पर है,मगर कहीं भी किसानों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि किसान आयोग का गठन शीघ्र किया जाए और स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी तत्काल लागू की जाए। सभी  60 वर्ष से ऊपर के किसानों को वृद्धावस्था पेंशन 5000 रूपये मासिक दी जाए। साथ ही सभी गन्ना किसानों का पूर्व का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्होंने कहा कि  उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा नोएडा, ग्रेटर नोएडा एवं यमुना प्राधिकरण के किसानों के 10 प्रतिशत आवासीय भूखंड व आबादी की समस्याएं हल नही हुई हैं, इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कर किसानों को राहत प्रदान करें। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रभारी यतेंद्र यादव, राष्ट्रीय महासचिव नीरज चौधरी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश रावल, राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी और रजनीश गुर्जर, सतबीर त्यागी, बालेश्वर त्यागी, अर्जुन त्यागी, सुनील भाटी, अशोक कुमार, भूरे खान, रवि भाटी, मनोज अवाना, ओमपाल, आस मौहम्मद, बबलू सिंह, तकी र्चौधरी, ए.के. त्यागी, कंवर सिंह हरसाना, अनिल कसाना, चौधरी टेकी महाशय, करतार डेढा, महिला प्रकोष्ठ जिला महासचिव गौतमबुद्धनगर सुषमा ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष सुमन चौधरी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।