BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी : मनोज चौधरी

विजन लाइव/ ग्रेटर नोएडा 
प्रदेश स्तरीय संगठन सर्जन न अभियान के अंतर्गत जिला गौतम बुध नगर के दादरी बिसरख व जेवर ब्लॉक में न्याय पंचायतों पर बैठकों का आयोजन कर संगठन स्रजन अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत न्याय पंचायतों में बैठक कर न्याय पंचायतों के अंतर्गत  आने वाले सभी गांवों से आए हुए लोगों से मुलाकात कर संगठन से जुड़ने के लिए आवेदन लिए। ब्लॉक दादरी व बिसरख पर पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर महेंद्र नागर ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रकाश चंद नागर ब्लॉक अध्यक्ष सुशील सिसोदिया जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा  जिला महासचिव अब्बास हैदर तेजेंद्र नागर ब्लॉक अध्यक्ष रवि भाटी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वहीं जेवर ब्लॉक पर जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष लोकपाल शर्मा पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष सतीश शर्मा अजीत सिंह दौला जिला उपाध्यक्ष विक्रम नगर जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी जिला महासचिव राम भरोसे शर्मा जिला महासचिव बृजपाल चौधरी अमन ठाकुर लायकराम पहाड़िया जिला सचिव डॉ शकील  महमूद हसन  रफीक कुरैशी आदि कांग्रेस कार्यकर्ता  मौजूद रहे । जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि  आने वाले  विधानसभा चुनाव में कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी इसके लिए प्रदेश स्तर पर संगठन स्रजन अभियान  चलाया जा रहा है जिससे  कांग्रेस पार्टी  बूथ लेवल तक लोगों से जुड़ कर कांग्रेस का मजबूत करने का काम करेगी।