BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

सहरानपुर मेरठ सीट पर भाजपा की जीत के लिए संगठन,विधायक, सासंद समेत सभी जनप्रतिनिधिगण हैं बधाई के पात्रः अयुब खान सैफी

 

 



 

भाजपा बुथ अध्यक्ष ग्रेटर नोएडा अयुब खान सैफी ने विधान परिषद स्नातक और शिक्षक सीटों पर भाजपा की विजय होने पर बधाई दी

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भाजपा बुथ अध्यक्ष 17 बिरोंडा ग्रेटर नोएडा अयुब खान सैफी ने विधान परिषद स्नातक और शिक्षक सीटों पर भाजपा की विजय होने पर बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र और राज्य में महंत योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प पर प्रत्येक वर्ग के लोगों के हितों के लिए कार्य कर रही हैं। यही कारण है कि इन विधान परिषद चुनावों में भी लोगों ने अपनी पहली पंसद के तौर भाजपा उम्मीदारों को ही चुना है। उन्होंने कहा कि राज्य की शिक्षक सीटों में 3 पर भाजपा उम्मीदवारों ने अपनी जीत का परचम लहराया है, जब कि 2 निर्दलीयों और 1 सपा को मिली है। इसी प्रकार खंड स्नातक सीटों पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने अपने सफलताओं के झंडे बुलंद किए हैं। उन्होंने सहारनपुर मेरठ खंड से विजयी हुए भाजपा के शिक्षक विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा और खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल को बधाई देते हुए कहा कि सहारनपुर मेरठ खं डमें दशकों से चले आ रहे ओमप्रकाश शर्मा और हेम सिंह पुंडीर के वर्चस्व को जिस तरह से भाजपा प्रत्याशियों शिक्षक खंड श्रीचंद शर्मा और खंड स्नातक से दिनेश कुमार गोयल ने तोड कर जीत का परचम लहराया है, वाकई तारीफे काबिल है। इस जीत के लिए गौतमबुद्धनगर समेत सभी 9 जिलों का पार्टी संगठन और विधायक, सासंद समेत सभी जनप्रतिनिधिगण बधाई के पात्र हैं। अब मेरठ और सहारनपुर के समूचे क्षेत्र में शिक्षकों और स्नातकों की समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो सकेगा।