BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कांग्रेस और सपा समेत विपक्षी नेताओं को किया नजरबंद

 


कांग्रेस किसानों के साथ इस लडाई को सडक से लेकर सदन तक लडने का काम करेगीः मनोज चौधरी



इस लडाई में सपा किसानों के साथ खडी हुई है और सरकार की मंशा को कतई कामयाब नही होने दिया जाएगाः चौधरी हसरूद्दीन

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

कृषि आध्यादेशों को चल रहे किसानों के आंदोलन के क्रम में आज 8 दिसंबर-2020 को भारत बंद का मिला जुला असर दिखाई दिया। कहीं बाजार खुले तो कहीं दुकानें बंद रही। वहीं पुलिस ने खास कर विपक्षी दलों के नेताओं को घर पर ही नजर बंद कर लिया। कई नेताओं को रात में ही हिरासत में ले लिया गया था। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि कल शाम से उनके आवास और कार्यालय पर पुलिस का पहरा शुरू हो गया था और जब देर रात एक विवाह समारोह से वापस लौटें तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि अन्नदाता किसान सडक पर है मगर मोदी सरकार गूंगी बहरी बनी हुई है। कांग्रेस किसानों के साथ इस लडाई को सडक से लेकर सदन तक लडने का काम करेगी। सपा मजदूर सभा के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी हसरूद्दीन ने बताया कि पुलिस ने गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष बीर सिंह यादव समेत कई सपा नेताआेंं को नजरबंद कर दिया है। पुलिस लगातार उनके आवास पर भी नजर बनाए हुए हैं। किंतु यहां पुलिस की मंशा सफल नही हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि अध्यादेशों के सहारे मोदी सरकार किसानों को पूरी तरह से गुलाम बनाने का काम कर रही है। किसानों की इस लडाई में सपा उनके साथ खडी हुई है और सरकार की मंशा को कतई कामयाब नही होने दिया जाएगा।