BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर नाच रही है और किसानों को गुलाम बनाने का काम किया जा रहा हैः बलराज भाटी

 








तुगलपुर परी चौक स्थित चौधरी बसीर अली चेची निवास पर भारतीय किसान यूनियन ( बलराज  ) के उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न

 









राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सुपरीटेंडेंट ऑफिसर सीआरपीएफ के सुहेल लियाकत का सम्मान कर अपने शब्दों में हौसला बढ़ाया

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 गौतमबुद्धनगर के तुगलपुर ग्रेटर नोएडा परी चौक स्थित चौधरी बसीर अली चेची निवास पर भारतीय किसान यूनियन ( बलराज  ) के उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय का उद्घाटन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर कई पदाधिकारियों  को नियुक्ति की घोषणा की गई। भारतीय किसान यूनियन ( बलराज  ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने फीता काट कर उत्तर प्रदेश कैंप कार्यालय का उद्घाटन किया।  साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने भारतीय किसान यूनियन ( बलराज  ) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची के माता पिता को चादर व शॉल ओढा कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कार्यक्रम में सुपरीटेंडेंट ऑफिसर सीआरपीएफ के सुहेल लियाकत भी उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने सुपरीटेंडेंट ऑफिसर सीआरपीएफ के सुहेल लियाकत का सम्मान कर अपने शब्दों में हौसला बढ़ाया। उद्घाटन कार्यक्रम को संबांधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी ने कहा कि युवाओं को पढ़ लिख कर सुहेल लियाकत जैसा बनना चाहिए। सुहेल लियाकत किसान परिवार से निकल से आज ऑफिसर बने हैं और नई उंचाईयों को छू रहे हैं, जिन पर पूरे समाज और इस क्षेत्र को गर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र के नए तीन कृषि कानून बिल का पुरजोर विरोध तब तक किया जाता रहेगा, जब तक कि ये वापस नही ले लिए जाते हैं। केंद्र की मोदी सरकार पूंजीपतियों के इशारों पर नाच रही है और किसानों को गुलाम बनाने का काम किया जा रहा है। यदि ये कृषि अध्यादेश वापस नही पाए तो किसान की फसल औने पौने दामों पर जाएगी और वहीं आम आदमी को खाद्यान्न महंगे दामों पर मिलेगा। पूंजीपति और मुनाफाखोर मालामाल होंगे। भारतीय किसान यूनियन ( बलराज  ) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शौकत अली चेची ने इस मौके पर रागिनी के माध्यम से लोगों को मंत्रमुग्ध किया। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज भाटी, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ओमपाल भाटी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वीर सिंह चेयरमैन, राष्ट्रीय महासचिव उधम भाटी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य चंद्रपाल बंसल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एडवोकेट ठाकुर प्रताप सिंह, राष्ट्रीय सचिव सुनील भाटी, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बी.एल. शर्मा मेरठ, मंडल महासचिव एससी शर्मा, मेरठ मंडल उपाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, गौतमबुद्धनगर जिला अध्यक्ष हातिम भाटी, सिकंदराबाद तहसील महासचिव साजिद भाटी, दादरी ब्लॉक महासचिव राजू बैसला आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।