BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

शिक्षक एवं स्नातक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

 






विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की शिक्षक एवं स्नातक एम.एल.सी. चुनाव को लेकर भाजपा की बैठक दादरी पोलिंग सेंटर मिहिर भोज डिग्री कॉलेज एवं बिसरख मंडल के स्टेलर होम सोसाइटी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से विजयी होंगे, सभी कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राज्य के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास हो रहा है। सरकारें सभी वर्गों का विकास कर रही हैं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख की ज़िम्मेदारी को निभाते हुए उस पर अध्ययन करके वोटरों से संपर्क करें और इन वोटां को अपने प्रत्याशियों को दिलाने में अहम भूमिका निभाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप से दादरी चेयरमैन गीता पंडित, बिजेंद्र भाटी, मुकेश नागर, सुनील भाटी,गोविंद चौधरी, दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, पंडित कर्मवीर आर्य, गजेंद्र मावी, देवा भाटी, सोमेस गुप्ता, जगभूषण गर्ग, सुनील शर्मा,  मनोज भाटी, संजय भाटी, विचित्र तोमर, महेश शर्मा, पवन रावल, सुनील गौतम, पवन नागर, बलराज भाटी, चंद्रवीरनागर, अजीतपाल नागर, राज नागर, प्रेम प्रधान,देवेंद्र कसाना, रवि भदौरिया, सत्यपाल शर्मा, अमित चौधरी, जितेंद्र सैन, अन्नू पंडित, मोहित शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।