BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की शुरुआत ग्रेटर नोएडा मंडल से हुई

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के अंतर्गत मंडल प्रशिक्षण शिविर आयोजन की शुरुआत ग्रेटर नोएडा मंडल से हुई। जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा ने बताया कि मंडल प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम में भाजपा इतिहास और विकास तथा भाजपा के विचार,2024 के बाद देश की राजनीति में बदलाव और आज के भारत की वैचारिक मुख्य धारा आदि विषयों पर विस्तार से मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र भाटी ने प्रकाश डाला। इसके अलावा ज़िला उपाध्यक्ष एवं शिविरों के जिला संयोजक सुनील भाटी, पूर्व ज़िलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी और वरिष्ठ कार्यकर्ता, देवेंद्र खटाना ने भी विचार प्रस्तुत किए। शिविर के दूसरे दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डा0 महेश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीचंद शर्मा, ज़िलाध्यक्ष विजय भाटी आदि का उद्बोधन होगा। इस मौके पर देश में सरकार की पिछले 6 साल की उपलब्धियों/आत्मनिर्भरता/भाजपा की कार्य पद्धति एवं भाजपा सरकार की प्रदेश में उपलब्धियों के बारे में चर्चा करेंगे। इस मौक़े पर जिला महामंत्री धर्मेंद्र कोरी,मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा,मंडल महामंत्री गजेंद्र  एवं संजय चौहान, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वीना शुक्ला, जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा एवं मंडल में निवास करने वाले जिला व मंडल के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।