BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गांधी जयंती के अवसर पर श्रद्धासुमन भाजपाईयों ने अर्पित किए

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्ध नगर के कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी कैंप कार्यालय स्वर्णनगरी में गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने गांधी जयंती के अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को महात्मा गांधी के बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष देवा भाटी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेन्द्र कोरी, बबलू गुर्जर, महिला मोर्चा अध्यक्ष बीना शुक्ला, ऊषा वत्स, राज नागर, गोपाल सिंह आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।