BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कृषि क़ानूनों के विरोध में किसान एकता संघ ने किया दिल्ली कूच

 


नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर पुलिस बल के साथ बेरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया



विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 केंद्र सरकार द्वारा पारित तीन कृषि बिलों के विरोध में किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान के नेतृत्व में ट्रैक्टरों के साथ हज़ारों की तादाद में नोएडा से दिल्ली के लिए कूच किया। नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर जैसे ही किसान पहुंचें वहां पहले से ही मौजूद मयूर विहार एसएचओ विवेक त्यागी ने भारी पुलिस बल के साथ बेरिकेडिंग लगाकर किसानों को रोक लिया गया। इसके बाद किसान वहीं धरने पर बैठ गए। करीब 2 घंटे तक किसानों व दिल्ली तथा नोएडा पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। इसके बाद मौके पर डीसीपी मनजीत सिंह ने पहुंचकर किसानों को आश्वासन देकर शांत किया। करीब 3 घण्टे तक रोड जाम करने बाद किसानों ने डीसीपी के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन दिया। इस मौके पर चौधरी बाली सिंह, गीता भाटी,रमेश कसाना, प्रमोद शर्मा,देशराज नागर, वंदना चौधरी,जग्गा अधाना,जितेंद्र अलीगढ,ब्रिजेश भाटी,जतन सिंह भाटी,कृष्ण नागर, अमित अवाना,अर्जुन प्रजापति आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।