BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

दादरी विधानसभा के सूरजपुर मण्डल एवं बिसरख मंडल में दूसरे दिन भाजपा प्रशिक्षण शिविर संपन्न

 




निरंतर पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए है,1980 में भाजपा गठन के साथ उसी विचारधारा के साथः विजय भाटी

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा


भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय प्रशिक्षण विभाग के तहत दादरी विधानसभा के सूरजपुर मण्डल एवं बिसरख मंडल में दूसरे दिन भी प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए गए। इनमें सूरजपुर मंडल का कार्यकर्ता  प्रशिक्षण शिविर किसान मजदूर जूनियर हाई स्कूल अजायबपुर में संपन्न हुआ। जब कि बिसरख मंडल के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का दूसरा दिन मंडल अध्यक्ष रवि भदोरिया की अध्यक्षता मे पूरे उत्साह एवं अतिथिगणो के मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ। दूसरे सत्र की शोभा गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बढ़ाई साथ ही सभी के समक्ष संगठन के प्रति निष्ठा व देश के प्रति प्रेम भरे विचार व्यक्त किए गए। इसमें वक्ताओं ने भारत की सुरक्षा सामर्थ्य के साथ आत्म निर्भर भारत कार्यकर्ताओं के सोशल मीडिया पर उपयोगिता का प्रयोग और हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका, भाजपा सरकार की उपलब्धियां व पर बहस में राजनैतिक परिदृश्य, भाजपा की भूमिका आदि पर पांच सत्रों में कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए ग़ाज़ियाबाद मेयर आशा शर्मा ने कहा कि हमारी केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार में सभी वर्गों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए आगे बढ़ रहे हैं। शिक्षक एलएलसी प्रत्याशी श्री चंद शर्मा एवं जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं से कहा कि  वर्ष 1951 में जनसंघ की स्थापना से लेकर राष्ट्रवादी विचारधारा बहुत तेजी से आगे बढी और उसके बाद 1980 में भाजपा गठन के साथ उसी विचारधारा के साथ निरंतर पार्टी के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। प्रशिक्षण शिविर को वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेंद्र भाटी, राधा चरण भाटी, गोविंद चौधरी, मुकेश नागर, रक़म सिंह भाटी, विकास अग्रवाल आदि नेताओं ने संबोधित किया। प्रशिक्षण शिविर के अवसर पर मुख्य रूप से प्रशिक्षण शिविर संयोजक जिला उपाध्यक्ष सुनील भाटी, धर्मेंद्र कोरी, गुरुदेव भाटी, सतपाल शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी प0 कर्ममवीर आर्य, जिला सह मीडिया प्रभारी पंकज रावल, मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, रवि भदौरिया, अर्पणा सिंह, श्याम वीर सिंह भाटी, बलराज भाटी, रक़म सिंह भाटी आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित रहे।