BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान क्रांति गेट पर किसानों की ऐतिहासिक स्मृति दिवस के रूप में काला दिन भाकियू अराजनैतिक ने मनाया

 


हवन यज्ञ कर प्रार्थना की कि देश की सरकारों को सद्बुद्धि आए और पर्यावरण शुद्ध हो

 


विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर

 भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक ज्ञापन किसान क्रांति गेट 2018 हरिद्वार टिकैत घाट से लेकर दिल्ली किसान घाट जाते हुए किसान क्रांति पदयात्रा पर सरकार द्वारा यूपी गेट पर रोक कर बर्बरता पूर्वक लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले, पानी की बौछार तथा रबड़ की गोलियां चलाकर सैकड़ों किसानों को घायल किया गया था,इस काले को याद करते हुए सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक द्वारा किसान क्रांति गेट पर किसानों की ऐतिहासिक  स्मृति दिवस के रूप में इस काले दिन को हर साल मनाया जाता है। इसी क्रम आज हवन यज्ञ कर प्रार्थना की कि देश की सरकारों को सद्बुद्धि आए और पर्यावरण शुद्ध हो। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान सरकार के द्वारा किसान विरोधी कृषि अध्यादेश जो संसद से पास करा किसानों के ऊपर पूंजीपतियों और उद्योगपतियों को लाभ देने के लिए थोपे गए हैं उनको तत्काल वापस लिया जाए और देश के किसान को उसकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य से कम पर कहीं भी खरीददारी ना हो  और साथ ही इसके लिए कानून बनाया जाए। इस अवसर पर पंचायत की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव लज्जा राम प्रधान ने की और संचालन एनसीआर अध्यक्ष सुभाष चौधरी व पवन खटाना प्रदेश प्रवक्ता एवं मेरठ मंडल अध्यक्ष ने किया। इस मौके पर विजेंदर चौधरी जिलाध्यक्ष गाजियाबाद, अनित कसाना जिला अध्यक्ष गौतमबुद्धनगर, परविंदर अवाना नोएडा महानगर अध्यक्ष और राजे प्रधान, चंद्रपाल बाबूजी, अशोक भाटी, लाला चौधरी, विनोद खटाना, रविंद्र भगत जी, जोगिंदर कसाना, रविंद्र भाटी, उधम खटाना, फैरम सिंह, रॉबिन नागर, जयवीर नागर, संदीप खटाना, मास्टर चाहत राम, योगी नंबरदार, महेश खटाना, संजय अंबावता, धर्मेंद्र, जयराम मुखिया, विनोद प्रधान, लालाराम, पप्पी नेहरा आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।