BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश महासचिव बाबा हरवीर सिंह ने नाता तोड़कर भारतीय किसान यूनियन अखंड का दामन थामा

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन अंबावता के प्रदेश महासचिव बाबा हरवीर सिंह ने नाता तोड़कर भारतीय किसान यूनियन अखंड का दामन थाम लिया है। भारतीय किसान यूनियन अखंड के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश कसाना एवं राष्ट्रीय महासचिव सचिन त्यागी ने बाबा हरवीर सिंह को टोपी पहना कर भारतीय किसान यूनियन अखंड में राष्ट्रीय संरक्षक घोषित कर टोपी पहनाई और उनके पैर पकड़ कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने बताया कि बाबा हरबीर सिंह ने भारतीय किसान यूनियन अखंड में शामिल होकर अपना आशीर्वाद दिया है। भारतीय किसान यूनियन अंखड के नेतृत्व को इस तरह अनमोल संरक्षण मिल जाने से एक नई ताकत और उत्साह मिला है और पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में नए उत्साह की लहर पैदा हो गई है।