BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दनकौर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप जैन ने उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह का स्वागत किया

 


विजन लाइव/दनकौर

उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह का दनकौर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप जैन के द्वारा गुरु द्रोणाचार्य मंदिर में स्वागत किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार में बीज विकास निगम उपाध्यक्ष राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह गुरु द्रोणाचार्य की पावन नगरी दनकौर के गुरु द्रोणाचार्य मंदिर के दर्शन करने के लिए आए हुए थे। इस दौरान राज्य मंत्री ने श्री द्रोण गौशाला में जाकर गायों को चारा खिलाया और गुड़ खिलाया। इस मौके पर उन्होंने गौशाला के कर्मचारियों की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि गौशाला कर्मचारियों द्वारा गायों की बहुत अच्छी सेवा की जा रही है। इस मौके पर व्यापार मंडल महामंत्री संदीप जैन ने राज्य मंत्री के सामने व्यापारियों की समस्याओं से संबंधित बातें रखें। व्यापार मंडल महामंत्री संदीप जैन ने कहा कि गुरु द्रोणाचार्य की पावन नगरी दनकौर को पर्यटन स्थल बनाया जाए। साथ ही दनकौर को तहसील का दर्जा दिया जाए ताकि सपूंर्ण क्षेत्र का त्वरित गति से विकास हो सके। इन समस्याओं पर राज्य मंत्री ने कहा कि इन सभी समस्याओं को जल्दी ही  मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे और जल्द ही समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर दनकौर भाजपा सेक्टर संयोजक अतुल मित्तल, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी हरीश शर्मा, नगर अध्यक्ष मोहित दक्ष,नगर संयोजक सोनू योगी और विवेक कसाना, नीरज सरपंच, सुंदर  खटाना, धर्मी भाटी, सत्येंद्र खटाना, वेद प्रकाश, प्रदीप कुमार, गिरीश गुप्ता, रविंद्र गौतम समेत व्यापारीगण और हिंदू युवा वाहिनी कार्यकर्ता मौजूद रहे।