BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भाजपा को उद्योगपतियों की सरकार बताया

 


राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का ग्रेटर नोएडा परी चौक पर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया

 


भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है किसानों और आम आदमी की खुशहाली से कोई लेना देना नहीः सचिन पायलट

 




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट का ग्रेटर नोएडा परी चौक पर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस कमेटी ने स्वागत किया। पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शुक्रवार को बुलंदशहर उपचुनाव में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए जा रहे थे। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकताओं का जत्था परी चौक पर पहुंचा और राजस्थानके पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का भव्य स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता गैर कांगेसी सरकारों से तंग आ चुकी है। भाजपा राज में पूरी तरह से जंगलराज स्थापित हो गया है। वहीं केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार भी किसानों के खिलाफ काला कानून लाकर पूरी तरह से किसान विरोधी साबित हो चुकी है। भाजपा सरकार सिर्फ उद्योगपतियों की सरकार है किसानों और आम आदमी की खुशहाली से सरकार का कोई लेना देना नही है। उन्होंने कहा कि आज जब कोरोना महामारी के कारण किसान आर्थिक मंदी से जूझ रहा है उस समय भी भाजपा सरकार किसानों पर चौतरफा मारकर उन्हें बर्बाद करने का काम कर रही हैं। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार के कृत्यों से तंग आ चुकी जनता बडे बदलाव के मूड में हैं और आने वाला समय कांग्रेस का ही होगा। उन्हांंने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर आम कांग्रेसी जनता की समस्याओं को लेकर सडक पर है। उपचुनावों में ही बदलाव का परिणाम देखने को मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की जनसभा से समीकरण पूरी तरह से बदल जाएंगे और बुलंदशहर की सीट कांग्रेस की झोली में होगी। परी चौक पर स्वागत करने वालों में चौधरी महेंद्र सिंह प्रधान तुगलपुर, चौधरी टीकम सिंह, चौधरी भर्ती सिंह और जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला उपाध्यक्ष पारुल चौधरी, जिला महासचिव सुमन भाटी, जिला सचिव रवि भाटी, जिला सचिव रविंद्र भाई व धर्मेंद्र भाटी, सतपाल भाटी, पुनीत मावी, अब्बास हैदर, चंद्रमल वाल्मीकि, नंदू ठाकुर, धनराज नागर, अनिल दादा, रवि बैसोया, एच.एल. सिंह, राजीव शर्मा, राजेश बाल्मीकि आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।