BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन तरीकाः मनोज चौधरी

 


गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी जिला स्तरीय दितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार प्रदान किए

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव गांधी जी की 76 वी जयंती के अवसर प्रदेश के सभी जनपदों में राजीव गांधी जिला स्तरीय दितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का 1.3 और .14 सितंबर को आयोजन किया था। आयोजित आनलाइन प्रतियोगिता में गौतमबुदनगर जनपद से काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रतियोगिता कमेटी ने प्रतिभागियों का परिणाम घोषित कर दिया। गौतमबुद्धनगर जिले से इस राजीव गांधी जिला स्तरीय दितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 80 प्रतिभागियों को सफल घोषित किया गया है। रविवार को गौतमबुद्धनगर जिला कांग्रेस कार्यालय पर राजीव गांधी जिला स्तरीय दितीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के सफल अभ्यर्थियों को पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया। साथ ही इस मौके पर प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रथम पुरस्कार कशिश को लेपटॉप, द्वितीय पुरस्कार कनिष्का पाल को मोबाइल और तृतीय श्रेणी का पुरस्कार विनीता को टेबलेट दिया गया। जब कि सांत्वना पुरस्कार विजेताओं को स्कूल बैंग, फाइल फोल्डर और काफी कप दिया गया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने प्रतिभागी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए। विजेता बच्चों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने उनकी प्रतिभा को सराहा और उन्हें जीवन की हर प्रतियोगिता में सफल होने की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी का बच्चों को प्रोत्साहित करने एवं आगे बढ़ाने के लिए बेहतरीन तरीका है। कांग्रेस का सपना रहा है कि प्रत्येक बच्चा आगे बढे और अपनी प्रतिभा का लौहा मनवाए। पुरस्कार वितरण समारोह में सैकड़ों की संख्या में प्रतिभागियों और उनके अभिभावकों उपस्थिति रही। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, नोएडा शहर अध्यक्ष शहाबुद्दीन, नोएडा पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र अवाना और दिनेश अवाना, अजीत सिंह दौला, कांग्रेस सेवा दल के महासचिव अशोक पंडित, कांग्रेस किसान सेल जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर, अल्पसंख्यक के चेयरमैन दानिश भाई, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष पारूल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष साहिद भाई, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा, बिसरख ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चंद नागर, जिला महासचिव चंद्र पाल पाल, जिला सचिव  शकील खान उस्मानपुर और नंद किशोर ठाकुर, धर्मेंद्र भाटी, हेमचंद नागर,रितेश मिश्रा, रविंद्र सिंह, राजेश, अंकित छौंकर आदि कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।