BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया है। ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहींः राहुल गांधी


 


 हाथरस कांड में पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गौतमबुद्धनगर में पुलिस रोका




गौतमबुद्धनगर पुलिस दिल्ली पुलिस को सौंप कर आएगी, दोनों को पर्सनल बैल बॉन्ड पर छोड़ा गया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा


 हाथरस कांड में पीड़िता के परिजन से मुलाकात करने के लिए जा रहे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया। इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर ही धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पहले तो लाठी चार्ज करते हुए कार्यकर्ताओं को तितर बितर करना चाहा मगर बाद में उन्हे गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस लाइन ले गई। यमुना एक्सप्रसे-वे के जीरो प्वाइंट पर जब पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले को रोक लिया तो वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। इसके बाद, पुलिस ने यमुना एक्सप्रेस.वे पर दोनों कांग्रेस नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।. हाथरस जा रहे राहुल गांधी ने पुलिस से कहा मैं अकेले हाथरस जाना चाहता हूं। कृपया बताएं कि किस धारा के तहत मुझे गिरफ्तार कर रहे हैं। इसके जवाब में पुलिस ने कहा कि हम आपको एक आदेश के उल्लंघन के लिए आईपीसी की धारा 188 के तहत गिरफ्तार कर रहे हैं। पैदल हाथरस जा रहे राहुल गांधी ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया है। ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। उन्होंने कहा मैं यह पूछना चाहता हूं कि क्या देश में सिर्फ मोदीजी ही पैदल चल सकते हैं। आम आदमी क्यों नहीं चल सकता है। हमारी गाड़ी को रोका गया, इसलिए हम लोग पैदल चलने लगे। पुलिस राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को फॉर्मला-1 के गेस्ट हाउस ले गई। इस गेस्ट हाउस से बाद में प्रियंका गांधी और राहुल गांधी बाहर निकले। सारे पुलिस अधिकारी भी साथ में बाहर निकले हैं। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि राहुल और प्रियंका को लेकर पुलिस कहां जा रही है। हालांकि, जानकारी मिल रही है कि राहुल, प्रियंका और पुलिस के बीच बातचीत हुई है, जिसके बाद वे दिल्ली वापस लौटने के लिए तैयार हो गए हैं।. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को वापस दिल्ली ले जाया जा रहा है गौतमबुद्धनगर पुलिस दिल्ली की सीमा में दिल्ली पुलिस को सौंप कर आएगी। बताया जा रहा है कि दोनों को पर्सनल बैल बॉन्ड पर छोड़ा गया है।