BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को ई.एम.सी.टी. ’’एथोमार्ट’’ ट्रस्ट ने थैंक यूश् अवार्ड से सम्मानित किया

 



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान को ई.एम.सी.टी. ’’एथोमार्ट’’ ट्रस्ट ने थैंक यूश् अवार्ड से सम्मानित किया है। यह सम्मान अन्नू खान को उनके समाज सेवा के प्रति उनके जुनून, बिना शर्त प्रतिबद्धता और समर्पित सेवाओं के लिए दिया गया गया है। जिस तरह से नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान और उनकी टीम ने कोरोना काल में लगातार लोगों की सेवा की है। वह क़ाबिले तारीफ़ है और प्रशंसा के पात्र है। उनके साथ साथ श्रीमति शहनाज़ खान जो की स्कूल की प्रधानाचार्य  के साथ साथ सामाजिक कार्यक़त्री भी हैं उनको भी ई.एम.सी.टी. द्वारा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। नेफोमा महासचिव रश्मि पाण्डेय ने बताया कि ई.एम.सी.टी. समाज सेवा के साथ साथ पूरे देश में छुपी हुई प्रतिभाओं,बच्चों और बड़ों यानी हर वर्ग की प्रतिभा को निखारने के लिए निशुल्क ऑनलाइन प्लाट्फ़ोर्म के माध्यम से कार्य कर रहा है। पुरस्कार वितरण के समय रश्मि  पाण्डेय, अनामिका सारस्वत, भुवन कौर,अनामिका कुमारी,अमित गिरी आदि पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।