BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

शमशाद सैफी भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जेवर तहसील अध्यक्ष नियुक्त

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक संगठन गौतमबुद्धनगर की जेवर तहसील के संघर्षशील कर्मठ योद्धा शमशाद सैफी को संगठन के प्रति कार्य करने पर जिलाध्यक्ष अनित कसाना ने जेवर तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं दूसरी जिम्मेवारी भोले शंकर को जिला सचिव नियुक्त करते हुए दी हैं। इस मौके पर नवनियुक्त जेवर तहसील अध्यक्ष शमशाद सैफी ने जिलाध्यक्ष व सभी शीर्ष पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया और कहा है कि मैं पूर्ण इमानदारी और जिम्मेवारी के साथ किसानों की लड़ाई लड़ूंगा और स्व0 बाबा महात्मा महेंद्र सिंह टिकैत के बनाए हुए रास्तों पर चलकर संगठन को नित ऊंची बुलंदियों तक पहुंचाने का कार्य करूंगा।