BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान एकता संघ की बैठक लखावटी ब्लाक के पाली गांव में संपन्न

 




मुन्दर सिंह अधाना जिला व सुनील शर्मा जिलाउपाध्यक्ष किसान एकता संघ बुलंदशहर मनोनीत





विजन लाइव/बुलंदशहर

किसान एकता संघ की बैठक लखावटी ब्लाक के पाली गांव में ओमप्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन किसान एकता संघ के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष जतन सिंह भाटी ने किया। बैठक में सर्व सम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान की मौजूदगी में संगठन का विस्तार किया गया। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मीडिया रमेश कसाना ने बताया कि सुनील शर्मा पाली औरंगाबाद को जिला उपाध्यक्ष बुलन्दशहर,मुंदर सिंह अधाना शामली सिकन्द्राबाद को जिला सचिव बुलन्दशहर,अंकित शर्मा को जिला कार्यकारिणी सदस्य,राजू शर्मा को जिला सचिव बुलंदशहर,विवेक कुमार तहसील अध्यक्ष युवा बुलंदशहर,शिवम शर्मा तहसील उपाध्यक्ष युवा बुलंदशहर,नंदकिशोर ब्लाक अध्यक्ष लखावटी,रंजित शर्मा को ग्राम अध्यक्ष पाली और सचिन शर्मा को ग्राम महासचिव पाली,विकास राघव को युवा ग्राम अध्यक्ष पाली तथा अतुल कुमार को ग्राम सचिव पाली मनोनीत किया गया। इस मौके पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गईं। इस मौके पर सोरन प्रधान,गीता भाटी,ब्रिजेश भाटी,रमेश कसाना,जग्गा अधाना,कृष्ण नागर,जयबीर नागर,सतीश कनारसी,लोकेश भाटी,शिवराज बैसला,उमेद एडवोकेट,जगदीश शर्मा, प्रदीप भाटी,मिथिलेश भाटी,राहुल सैनी,कृष्ण शर्मा,अरूण खटाना,विनोद कुमार शर्मा,बिजेन्द्र शर्मा,श्याम बाबू,घनश्याम,नानक चन्द शर्मा,नवीन कुमार आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।