BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

भाजपा गौतमबुद्धनगर के दादरी विधानसभा मंडल के सेक्टर प्रभारी,सेक्टर्स संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल इकाई प्रमुख की बैठक संपन्न

 



26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक जिला व्याख्यानमाला, आत्मनिर्भर भारत जैसी विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम होगेंः सुनीता दयाल



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

भाजपा गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधानसभा के सूरजपुर मंडल, दादरी नगर मण्डल, दादरी देहात मण्डल, बादलपुर मंडल,जारचा मण्डल, बिसरख मण्डल में मंडलीय बैठक आयोजित की गई। मंडल की बैठक में सेक्टर प्रभारी,सेक्टर्स संयोजक, मंडल प्रभारी, मंडल इकाई प्रमुख उपस्थित रहे। मंडल बैठक में प्रवासी मुख्य आतिथि के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता दयाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक कार्यकर्ताओं ने बड़े ही जोश उत्साह के साथ सेवा कार्य किए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता आगामी संगठन कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार कर लें। 25 सितंबर 2020 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर प्रत्येक बूथ पर गोष्टी कर सोशल डिस्टेंस के साथ जयंती मनायी जाएगी। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर से 28 सितंबर तक जिला व्याख्यानमाला, 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक आत्मनिर्भर भारत जैसी विभिन्न योजनाओं से संबंधित कार्यक्रम होगें। साथ ही 2 अक्टूबर को गांधी जयन्ती मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने में अपनी सहभागिता निभाते हुए जनता की सेवा के कार्य करें। बैठक को जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पार्टी संगठन और जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए जुट जाएं। इस अवसर पर मुख्य रूप मंडल  प्रभारी व पूर्व जिलाध्यक्ष रक़म सिंह भाटी और सतेंद्र नागर, गोविंद चौधरी, मुकेश नागर, राधा चरण भाटी, अशोक नागर, दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, धर्मेंद्र कोली, सुनील भाटी, सेवा आनंद शर्मा, पवन नागर, सतपाल शर्मा गुरुदेव भाटी गोपाल सिंह, पंडित कर्मवीर आर्य और मंडल अध्यक्ष मनोज भाटी, संजय भाटी,  प्रेम प्रधान, विचित्र तोमर, सौमेंस गुप्ता, आदि मंडल इकाई के सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी औरं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।