BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

जेवर विधानसभा के उस्मानपुर गांव में कांग्रेस की किसान बैठक संपन्न

 





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 गौतमबुद्धनगर कांग्रेस ने जेवर विधानसभा के उस्मानपुर गांव में किसानों की बैठक का आयोजन किया। इस किसान बैठक का आयोजन कांग्रेस जिला सचिव डा0 शकील व कांग्रेस कार्यकर्ता जुल्फीकार ने किया।   मुख्य अतिथि के तौर पर बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लाए गए किसान विरोधी बिल का विरोध हर स्तर पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूंजीपतियों की सरकार है और उसने कभी भी किसानों की भलाई के बारे में नहीं सोचा। आज जब किसानों की मद्द  भाजपा सरकार को करनी चाहिए उसके बजाय किसानों की फसलों को उद्योगपतियों के द्वारा लुटवाने  का काम किया जा रहा है। भाजपा सरकार किसानों को पूंजीपतियों के हाथों लुटवाने की बजाय न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारंटी दे। इस बैठक में  सलीम प्रधान, पूर्व जिला अध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर,  आजीत सिंह दौला, जिला उपाध्यक्ष पारुल चौधरी, जिला उपाध्यक्ष शाहिद खान, जिला महासचिव रामभरोसे शर्मा,जिला उपाध्यक्ष गौरव चौधरी, जिला सचिव  विक्रम नागर, नासिर, इरफान, जुल्फीकार मुरसलीन आदि कांग्रेस पदाधिकारी और किसान उपस्थित रहे।