BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा के 930 बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती मनाई

 




अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरण मिलती है, समाज के आखिरी व्यक्ति को केंद्र में रख नीति निर्माण कीः विजय भाटी








विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 गौतमबुद्धनगर भाजपा के 930 बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की 104 वी जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि जिला इकाई मण्डल इकाई, बूथ  इकाई,पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने अपने अपने बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई है।  उन्होंने कहा कि अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता जिनसे हमें समाज के आखिरी व्यक्ति को केंद्र में रख नीति निर्माण की प्रेरणा मिलती है, अत्यंत ही प्रेरक व्यिंतव थे। उन्होंने कहा कि जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्म दिन 25 सितंबर 1916 को मथुरा ज़िले के नगला चंद्रभान गांव में  हुआ था। केंद्र की नरेंद्र मोदी और राज्य की योगी सरकार भी उन्हीं के पदचिह्नों पर चलकर समाज के आखिरी व्यक्ति तक संपूर्ण विकास के लिए कार्य कर रही हैं।  सरकार की कई जन कल्याणकारी योजनाएं जैसे जनधन खाता, प्रधानमंत्री आवास विकास योजना, उज्ज्वलता गैस योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना आदि मूलभूत सुविधाएं देने का काम आम जनमानस के लिए कर रही हैं। दादरी विधायक  मास्टर तेजपाल नागर ने सरस्वती शिशु मंदिर, दादरी बूथ संख्या 222, मिहिर भोज बालिका इंटर कॉलेज में दादरी, बूथ संख्या 258 एवं 259 सुमेरपुर डिग्री कॉलेज दादरी, बूथ संख्या 263,264 पर जाकर पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय सब के मार्गदर्शक, राष्ट्र चिंतक, पत्रकार, लेखक और प्रखर वक्ता थे। सब कार्यकर्ता उनके जीवन का अनुसरण करते हुए उनके बताए हुए एकात्म मानववाद अन्तोदय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें। पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर बूथों पर मुख्य रूप से एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, जिला उपाध्यक्ष पवन रावल, सुनील भाटी, सेवानंद शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन गीता पंडित, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य, सांसद प्रतिनिधि बलराज भाटी, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकू भाटी, विकास चौधरी, जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन शर्मा और पवन त्यागी, अमित शर्मा, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदौरिया, संजय भाटी, मनोज भाटी, जगदीप नागर तथा वीना शुक्ला, अन्नू पंडित, बिजेंद्र रावल, जितेन्द्र भाटी, पंकज रावल, धर्मेंद्र कोरी, अमित चौधरी, अजीत मुखिया, योगेन्द्र छौंकर, योगेश चौधरी, अशोक शर्मा, दीपक कुशवाह, उदयवीर चौधरी, जगदीश भाटी, सुनील सौनिक, संजीव चौहान, मनोज प्रधान, रेखा, अजय निगम, अनिता गौतम आदि कार्यकर्ताओं ने 930 बूथों पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती मनाई।