BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 एवं तुगलपुर गांव की मूलभूत सुविधाओं के लिए सीईओ को संबोधित पत्र सौंपा

 



अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया ग्रेटर नोएउा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करेगाः संजय भैया



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के प्रमुख सेक्टर 2 को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने अब से लगभग 10 वर्ष पूर्व बसाया था। सेक्टर 2 में लगभग सैकड़ों परिवार रह रहे हैं लेकिन प्राधिकरण की लापरवाही के कारण मूलभूत सुविधाओं के लिए सेक्टरवासी भटक रहे हैं। सेक्टर 2 एवं तुगलपुर गांव के लोगों के लिए मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बलराज हूण के नेतृत्व में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक को संबोधित एक ज्ञापन महाप्रबंधक पीके कौशिक को सांपकर समस्या के समाधान की मांग की। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट में, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने सेक्टर 2 अब से 10 साल पूर्व बसाया था, लेकिन सुविधा के नाम पर आज तक भी सेक्टरवासियों को कुछ नहीं मिल पाया है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 में वर्तमान समय में विभिन्न समस्याओं के कारण सेक्टरवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सेक्टर 2 में स्ट्रीट लाइटें पिछले लंबे समय से खराब एवं बंद हैं। सेक्टर की चारदीवारी नहीं होने के कारण आए दिन आवारा पशुओं एवं चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सेक्टर में एक भी प्रमुख द्वार नहीं है, चारों तरफ से सेक्टर खुला हुआ है। सेक्टर की नालियां एवं सीवर चौक हैं, जिनकी वजह से बारिश एवं घरों का पानी सेक्टर के मुख्य रास्तों में भर रहा है। सेक्टर में जगह.जगह पानी की पाइप लाइन टूटी हुई है और लोगों के घरों तक सप्लाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा है। सेक्टरवासी पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। सेक्टर में झाड़ियों एवं गंदगी के अंबार लगे हुए हैं, जिसकी वजह से संक्रमण रोग फैलने का खतरा बना हुआ है। सेक्टर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की तरफ से किसी भी स्थान पर कूड़ेदान तक नहीं मुहैया करवाया गया है। उन्होंने कहा कि सेक्टर में कोई भी सामुदायिक केंद्र एवं बाजार लगाने के लिए स्थाई जगह नहीं है, जिसकी वजह से लोगों को 10 किलोमीटर दूर खरीद्दारी एवं जरूरी सामान लेने जाना पड़ रहा है। संगठन की कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने कहा कि आज ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर 2 एवं ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव की समस्याओं के समाधान की मांग की है। अगर जल्द समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो करप्शन फ्री इंडिया ग्रेटर नोएउा प्राधिकरण कार्यालय पर प्रदर्शन करेगा और जिसकी जिम्मेदारी प्राधिकरण के अधिकारियों की होगी। इस दौरान संजय भैया, आलोक नागर, बलराज हूंण, रमेश वर्मा, गजराज सिंह, लोकेश राठी, सरजीत मंडार, ओमवीर प्रजापति, हरेंद्र भाटी, अनिल डेढ़ा, आदेश यादव, एसपी सिंह, ऋषि पांडे, विनीत कुमार, रिंकू बैसला आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }