BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

सामुदायिक केन्द्र बीटा- 1 ग्रेटर नोएडा में हिन्दू जागरण मंच महानगर का अभ्यास वर्ग संपन्न

 



आम जनमानस को जागृत कर हिंदू बहन बेटियों के मान बिंदुओं की रक्षा करते हुए लव जिहाद को रोकने का काम करेंगेः सतेन्द्र राघव



विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

सामुदायिक केन्द्र बीटा- 1 ग्रेटर नोएडा में हिन्दू जागरण मंच ग्रेटर नोएडा महानगर का अभ्यास वर्ग संपन्न हुआ।  इसमें मुख्य अतिथि गोपाल  प्रान्त संगठनमन्त्री, सतेन्द्र राघव प्रान्त प्रमुख बेटी बचाओ आयाम, चन्द्रपाल प्रजापति प्रान्त प्रचार प्रमुख एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य प्रचार विभाग मुख्य रूप से उपस्थित रहे। नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष रविन्द्र चौहान का स्वागत किया गया। इस मौके पर प्रान्त संगठनमंत्री गोपाल ने हिन्दू जागरण मंच के सभी नगरों और आयामों की टोली बनाने के लिए कार्यकर्ताओ को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के द्वारा ही हम राष्ट विरोधी ताकतों से लड़ सकेंगे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन के कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा करते हुए दायित्यों की भूमिका के निर्वहन पर प्रकाश डाला। बेटी बचाओ आयाम मेरठ प्रांत सतेन्द्र राघव ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पश्चिमि उत्तर प्रदेश में लव जिहाद की घटनाएं बड़ी मात्रा में हो रही हैं। लव जिहाद जैसी घटनाओं के केंद्र जैसे जिम  हुक्का बार ब्यूटी पार्लर स्कूल और कॉलेज एवं हॉस्टलों से बड़ी मात्रा में बढ़ रहा है, जो मध्यमवर्ग परिवार की लड़कियां हैं, वह अपने परिवार की जीविका को चलाने के लिए कंपनियों में नौकरी करती हैं। वहां से भी लव जिहाद बढ़ रहा है। लव जिहाद की घटनाओं को रोकने के लिए हिंदू जागरण मंच समाज के साथ खड़ा होकर लव जिहाद पर काम कर रहा है। लव जिहाद को बड़ी चुनौती मानते हुए आम जनमानस को जागृत कर हिंदू बहन बेटियों के मान बिंदुओं की रक्षा करते हुए लव जिहाद को रोकने का काम करेंगे। आंतरिक सुरक्षा पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि इंटरनल सिक्योरिटी देश के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है। भारत देश की सीमाओं पर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए देश की सेना व सरकार मजबूती के साथ काम कर रही है मगर अगर विश्वयुद्ध जैसी स्थिति बनती है तो देश के अंदर गृह युद्ध की एक बड़ी चुनौती खड़ी हो सकती है। उस गृह युद्ध को ध्यान में रखते हुए हिंदू जागरण मंच समाज के अंदर आंतरिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए समाज को जागृत करने का काम कर रहा है। चीन जैसा देश भारत की आंतरिक सुरक्षा को तोड़ने के लिए पाकिस्तान को निरंतर बढ़ावा देता रहता है और अपनी सीमाओं से भारत की सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास करता रहता है। ऐसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए संगठन आम जनमानस को आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम कर रहा है। अभ्यास वर्ग में महानगर अध्यक्ष रविंद्र सिंह चौहान ने संगठन विस्तार करते हुए विभिन्न दायित्व के लिए नवीन घोषणाएं की जिसमे डॉ अमित महानगर उपाध्यक्ष, विशाल द्विवेदी प्रचार प्रमुख, अरुण सक्सेना सह प्रचार प्रमुख, एड पंकज शर्मा महानगर मन्त्री,युग शिशोदिया महानगर प्रमुख बेटी बचाओ आयाम, पंडित आनन्द वर्धन नौटियाल सह प्रमुख बेटी बचाओ, अनूप राणा उपाध्यक्ष युवावाहिनी, अनुज शिशोदिया महामन्त्री युवावाहिनी, वीपी सिंह सोशल मीडिया प्रमुख, एड अशोक भाटी विधि प्रमुख को नवीन जिम्मेदारी दी गई। अभ्यास वर्ग में प्रमुख रूप से उपस्थित कार्यक्रम मंच संचालक व महानगर उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह, महानगर शासन संपर्क प्रमुख तेजवीर पुंडीर, महानगर सह कोषाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, महानगर युवा वाहिनी उपाध्यक्ष राहुल नंबरदार, मोहित आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।