BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर-2020 को 70 साल के होने पर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक भाजपा कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में संपन्न

 


महिला मोर्चा के द्वारा 70 स्थानों पर गरीब बस्तियांं, अनाथालय, अस्पताल आदि जगहों पर फल वितरण किया जाएगाःबीना शुक्ला

विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

 भाजपा जिला मीडिया प्रभारी  पंडित कर्मवीर आर्य ने बताया कि आज दिनांक 15 सितंबर 2020 को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक बैठक भाजपा कैंप कार्यालय स्वर्ण नगरी में आयोजित की गई। बैठक में आगामी 17 सितंबर 2020 को देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा के द्वारा फल वितरण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर तक सेवा सप्ताह का शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा  के द्वारा नोएडा के छपरौली से श्री गणेश करके शुरुआत हो चुकी है। जिले के सभी कार्यकर्ता बड़े ही उत्साह और ऊर्जा के साथ के साथ सेवा सप्ताह के कार्य में लगे हुए हैं। भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बीना शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर-2020 को 70 साल के होने पर महिला मोर्चा के द्वारा 70 स्थानों पर गरीब बस्तियांं, अनाथालय, अस्पताल आदि जगहों पर फल वितरण किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से महिला मोर्चा महामंत्री उषा वत्स और बीना भाटी, अनीता शर्मा, लता दुबे, निर्मला शर्मा, संगीता रावल, गीता गुप्ता, राजकुमारी, रेखा, शशि कौशिक, निर्मला देवी, शांति सिंह, सृष्टि त्यागी, प्रेमवती आदि महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।