BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के कार्यालय डी 161 अल्फा 1 राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का केक काटकर जन्मदिन मनाया

 


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

जिला कांग्रेस कमेटी गौतमबुद्धनगर के कार्यालय डी 161 अल्फा 1 ग्रेटर नोएडा पर राजस्थान सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि सचिन पायलट सभी 36 बिरादरियों के नेता है। सचिन पायलट का पैतृक गांव भी गौतमबुद्धनगर में वैदपुरा है। इसलिए इस क्षेत्र से उनका गहरा लगाव रहा है और यही कारण है वे जनता के विकास के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डा0 महेंद्र नागर, नोएडा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेंद्र सिंह अवाना और अजीत सिंह दौला, उत्तर प्रदेश सेवा दल के महासचिव अशोक पंडित, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य देवेंद्र भाटी ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष शाहिद भाई, जिला सचिव रवि भाटी, उदयवीर भाटी, रघुराज भाटी, सतपाल भाटी, राजेश शर्मा, चमन शर्मा देवेंद्र मास्टर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।