BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

करप्शन फ्री इंडिया ने खुर्जा नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया

 


विकास कौशिक करप्शन फ्री इंडिया संगठन के खुर्जा नगर अध्यक्ष बने


विजन लाइव/खुर्जा

कसबा खुर्जा में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक किया। बैठक अमित कौशिक के आवास पर संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन कोर कमेटी के सदस्य संजय भैया ने एवं संचालन सोनू कौशिक ने किया। करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि खुर्जा मैं बैठक कर नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नगर अध्यक्ष के रूप में विकास कौशिक को एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में अभिषेक कौशिक को जिम्मेदारी सौंपी है। चौधरी प्रवीण भारतीय ने बताया कि नगर के लोगों को भ्रष्टाचार के खिलाफ एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब, किसान, मजदूरों के साथ हो रहे शोषण के खिलाफ संगठन जन जागरूकता अभियान चलाएगा। बैठक की अध्यक्षता कर रहे संजय भैया ने कहा कि शिक्षा स्वास्थ्य एवं विकास प्राधिकरण में हो रहे भ्रष्टाचार को संगठन एवं क्षेत्र के लोग बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि राक्षस रूपी भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए शहर शहर एवं गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। वही नवनिर्वाचित नगर अध्यक्ष विकास कौशिक ने कहा कि जो जिम्मेदारी संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने दी है, उस जिम्मेदारी को पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा पूर्वक निभाऊंगा। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, शरद कौशिक, मोनिस खान, नीरज भाटी, राजीव दीक्षित, करण कौशिक, शिवम सिंह, राहुल भाटी, फजलुर्रहमान आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।