BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

गौतमबुद्धनगर भाजपा ने वर्चुअल बैठक का आयोजन किया




कार्यकर्ता बूथ समिति पर जाकर बूथसत्यापन का कार्यक्रम करके बूथ पर रहने वाले प्रभावी लोगों की सूची तैयार करके बूथ डायरी में सम्मिलित करेंः अश्विनी त्यागी


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
 भारतीय जनता पार्टी गौतमबुद्धनगर की एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया। इस वर्चुअल बैठक में मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता नवनियुक्त उत्तर प्रदेश  भाजपा महामंत्री अश्वनी त्यागी रहे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने की, जब कि वर्चुअल बैठक को गति आईटी सेल के जिला संयोजक चंद्रमणि भारद्वाज ने दी। जिला इकाई कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त उत्तर प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी की बधाई दी। वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता  नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अश्विनी त्यागी ने कहा कि सभी कार्यकर्ता बूथ समिति पर जाकर बूथसत्यापन का कार्यक्रम करके बूथ पर रहने वाले प्रभावी लोगों की सूची तैयार करके बूथ डायरी में सम्मिलित करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि जिला इकाई से मंडल इकाई, बूथ इकाई तक सभी कार्यकर्ता अपनी अपनी डायरी बनाएं, साथ ही केंद्र वे प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन जन तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने वर्चुअल बैठक में सभी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि 923 बूथों में से 871 बूथों पर सत्यापन का कार्य पूरा हो चुका है और सभी बूथों पर बूथ डायरी एवं ग्रुप बनाकर ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को वॉट्सएप ग्रुप में प्रत्येक बूथ पर जोड़ने का कार्य करे। वर्चुअल बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र भाटी के जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, मनोज गर्ग, अमित चौधरी, धर्मेन्द्र  कोरी और बिजेंद्र भाटी, रक़म सिंह भाटी,शिवओम शर्मा, सत्येंद्र नागर, गोविंद चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सेवा आनंद शर्मा, सुनील भाटी, गजेंद्र मावी, जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य,  चंद्रमणि भारद्वाज, जिला मंत्री सतपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, रिंकी भाटी, अमित शर्मा, विकास चौधरी, मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा, रवि भदौरिया, संजय भाटी, जगदीप नागर, योगेश चौधरी, विकास चौधरी, उदयवीर सिंह चौधरी, पंकज रावल, सचिन शर्मा, विचित्र तोमर, मनोज भाटी आदि मंडल अध्यक्ष मंडल, प्रभारी जिला इकाई के पदाधिकारी कार्यकर्तागण बैठक में सम्मिलित रहे।