BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान एकता संघ की बैठक मकनपुर खादर गांव में संपन्न

 


विजन लाइव/दनकौर

किसान एकता संघ की बैठक मकनपुर खादर गांव में गीता भाटी राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता बाबा सुखबीर सिंह व संचालन विजय पाल सिंह ने किया। बैठक में सर्व सम्माति से संगठन का विस्तार करते हुए, प्रताप सिंह पूर्व प्रधान को ग्राम अध्यक्ष मकनपुर खादर व प्रेमपाल सिंह ग्राम अध्यक्ष कादलपुर सहित ग्राम मकनपुर खादर की पूरी कमेटी गठित की गई। साथ में भरतपाल सिंह ग्राम उपाध्यक्ष, सुखबीर सिंह ग्राम अध्यक्ष, आकाश भाटी युवा ग्राम अध्यक्ष, ताज भाटी युवा ग्राम उपाध्यक्ष, राहुल भाटी युवा सचिव, विशाल भाटी युवा महासचिव, राम अवतार सिंह युवा सह सचिव, सुनील सिंह को ग्राम सक्रिय सदस्य, जगदीश भाटी ग्राम वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पवन भाटी ग्राम महासचिव आदि को संगठन में सदस्यता ग्रहण कराई गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी व निष्ठा से संगठन तथा किसान हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर विजयपाल सिंह, जगदीश शर्मा, गवेंद्र सिंह राजपूत मिर्जापुर, पवन भाटी, नितिन राजपूत आदि कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।