BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

किसान एकता संघ की बैठक कैंप कार्यालय चंद्रावली स्टेट निकट मां चंद्रावली मंदिर मथुरा में संपन्न

 

किसानों,मजदूरों व युवाओं को एकजुट करके उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगाः सोरन प्रधान


ममता चौधरी किसान एकता संघ की महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मथुरा बनी


विजन लाइव/मथुरा

किसान एकता संघ की बैठक कैंप कार्यालय चंद्रावली स्टेट निकट मां चंद्रावली मंदिर मथुरा में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने की तथा संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसानों व नौजवानों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। किसानों और नौजवानों व मजदूरों की कोई सुनने वाला नहीं है। किसानों,मजदूरों व युवाओं को एकजुट करके उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया जाएगा। किसान एकता संघ संगठन एक आंदोलन मथुरा जनपद में बहुत जल्द करेगा। किसी भी कीमत पर किसानों,नौजवानों, मजदूरों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर मथुरा जिला अध्यक्ष जैनेंद्र चौधरी ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि संपूर्ण जिले में संगठन को मजबूत करके किसानों की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण नहीं होने देंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया की सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए ममता चौधरी को जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा मथुरा बनाया गया तथा राजकुमार जुगसाना को युवा जिलाध्यक्ष मथुरा, मुकेश को जिला उपाध्यक्ष मथुरा,मनोज शर्मा को जिला सचिव, रवि गुप्ता को जिला  कोषाध्यक्ष मथुरा व अन्य  दर्जनों लोगों को संगठन में जिम्मेदारी सौंपी गई। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी ईमानदारी वे निष्ठा के साथ संगठन में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर चौधरी बाली सिंह ,रमेश कसाना ,गीता भाटी,ब्रिजेश भाटी,प्रमोद शर्मा,सतीश कनारसी,पप्पू प्रधान,जयबीर  नागर,जगदीश शर्मा,जितेन्द्र श्योरान,,मनोज नागर, आशुतोष सिंह,जैनेंद्र चौधरी, अवधेश चौधरी,मनोज शर्मा, मनजीत चौधरी,सचिन,राहुल, मुकेश शर्मा,दुर्गेश शर्मा, कन्हैया भाटी,जयप्रकाश चौधरी,सुबोध चौधरी,रोबिन चौधरी,गवेन्द्र राजपूत,सोनू शर्मा आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।