BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी, सुदीक्षा भाटी के गांव पहुंचे

 

उत्तर प्रदेश सरकार, तत्काल पीडित परिवार को 1 करोड़ की धनराशि दे और उनके परिवार को सरकारी नौकरी व बच्चों को पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की जाएः अनिल चौधरी


विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा

दादरी क्षेत्र के डेरी स्किनर गांव निवासी सुदीक्षा भाटी की मौत से पूरा क्षेत्र आहत है। राजनीतिक दलों के लोगों का सुदीक्षा भाटी के गांव में पहुंच संवेदना व्यक्त करने का सिलसिला जारी है। गौतमबुद्धनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में नित्य प्रतिदिन कांग्रेस नेताओं का गांव पहुंच कर पीडित परिवार को संवेदना व्यक्त किए जाने का सिलसिला जारी है और जो शुक्रवार को भी जारी रहा। शुक्रवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल  चौधरी पहुंचे और पीडित परिवार के साथ संवदेना व्यक्त की। गौतमबुद्धनगर जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि गांव डेरी स्किनर में हमारी देश की होनहार बेटी सुदीक्षा भाटी के परिवार को सांत्वना देने दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी पहुंचे और पीडित परिवार के साथ संवदेना व्यक्त की। उन्होंने परिवार को आश्वासन दिया कि कांग्रेस पार्टी उनकी इस न्याय की लड़ाई में साथ खड़ी है। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार, तत्काल पीडित परिवार को 1 करोड़ की धनराशि दे और उनके परिवार को सरकारी नौकरी व बच्चों को पढ़ाई की पूरी व्यवस्था की जाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, पुनीत मावी, अशोक पंडित, रामकुमार तंवर, सुनील शर्मा, नीरज शर्मा आदि कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।