BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

आरती शर्मा अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी में महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत




विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
 समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी आरती शर्मा निवासी ग्रेटर नोएडा को अखिल भारतीय अशोक सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ बनाया गया है। अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कुशवाहा के प्रवक्ता जयप्रकाश शर्मा ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए अवगत कराया कि श्रीमती आरती शर्मा पत्नी के0के0 शर्मा निवासी आई-284 अल्फा-2, ग्रेटर नोएडा को अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी में महिला प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी महिला प्रकोष्ठ पद की गरिमा को ध्यान में रखते हुए निष्ठा लगन के साथ संगठन को आगे बढाने के लिए कार्य करती रहेंगी। उधर नवमनोनीत राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय अशोक सेना पार्टी महिला प्रकोष्ठ आरती शर्मा ने बताया कि जिस उम्मीद और अपेक्षाओं के साथ संगठन ने उन्हें पदीय दायित्व प्रदान किया है पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वाहन करेंगी।