BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

झालड़ा गांव के ग्रामीणों ने किया करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं का स्वागत




विजन लाइव/दनकौर
दनकौर ब्लॉक के झालड़ा गांव में ग्रामीणों द्वारा रिंकु बैसला के नेतृत्व में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की समस्त टीम को फूल मालाओं पगड़ी बांधकर सम्मानित किया गया। झालड़ा गांव निवासी करप्शन फ्री इंडिया संगठन के सदस्य रिंकू बैसला ने बताया कि गांव में करप्शन फ्री इंडिया संगठन की संपूर्ण टीम का फूल मालाओं से स्वागत किया। रिंकू बैसला ने बताया कि पिछले कई वर्षों से झालड़ा गांव में मुख्य रास्ते पर पानी भरा होने के कारण लोगो को काफी समस्याओ का सामना करना पड़ता था। पानी की समस्या के इस मुद्दे को करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने प्राधिकरण के समक्ष उठाया था। जिसके पश्चात प्राधिकरण द्वारा इस समस्या का समाधान किया गया। इसीलिए ग्रामीणों ने एक बैठक करके करप्शन फ्री इंडिया संगठन की संपूर्ण टीम का फूल.मालाओं से पगड़ी बांधकर स्वागत किया। इस मौके पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने कहा कि करप्शन फ्री इंडिया संगठन लगातार समाजहित में कार्य कर रहा है। संगठन के द्वारा क्षेत्र के सभी गांवों की बिजली,पानी,सड़क,शिक्षा आदि समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उसका निवारण करा रहा है और लगातार कराता रहेगा। इस दौरान करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संजय भैया, मास्टर दिनेश नागर, प्रेम प्रधान, अरुण नागर, त्रिलोक नागर, हरेन्द्र कसाना, राकेश नागर, अजय नागर, मेजर सिंह, मास्टर ओमप्रकाश, रामपाल ठेकेदार, करतार बोहरा, दाताराम, प्रेम सिंह, नीरज, धर्मेंद्र नागर, धनराज सिंह,प्रवीण प्रधान,दयाराम मावी आदि पदाधिकारी, कार्यकर्तागण और गणमान्जन उपस्थित रहे।