BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

दादरी शहर को मिलेने जा रही है, अंतरराज्यीय रोडवेज बस स्टेंड की सौगात




.
बस स्टेंड के निर्माण के लिए 33 बीघा भूमि देगी, दादरी नगर पालिका परिषद

 विजन लाइव/दादरी
दादरी क्षेत्र के विकास में जल्द ही और चार चांद लगने वाले हैं। दादरी नगर बाइपास के निकट जल्द ही अंतरराज्यीय रोडवेज बस स्टेंड का निर्माण होने जा रहा है। बस डिपो का निर्माण दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर की मांग पर किया जा रहा है। जिसके लिए परिवहन निगम के अधिकारियों ने विधायक के साथ दादरी बाइपास के निकट भूमि का भी सर्वे किया। बस डिपो के निर्माण के लिए दादरी नगर पालिका परिषद के द्वारा शहर के बाहर खाली पड़ी 33 बीघा भूमि दिए जाने का भरोसा दिलाया गया है। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि दादरी विधान सभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के तमाम जनपदों के ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न प्रदेशों के लोग भी निवास करते हैं। ऐसे में दादरी क्षेत्र के लोगों को लंबी दूरी की बसें पकड़ने के लिए गाजियाबाद, नोएडा ग्रेटर नोएडा की दूरी तय करनी पड़ती थी। जबकि एनएच 91 दादरी से होकर गुजरता है। लेकिन बस स्टेंड नहीं होने के कारण अधिकांश लंबी दूरी की बसें यहां नहीं रूकती थीं। लोगों की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा परिवहन मंत्री अशोक कटारिया से दादरी में अंतरराज्यीय बस डिपो बनाए जाने की मांग की गई थी। जिस पर परिवहन मंत्री अशोक कटारिया के द्वारा सहमती जताए जाने के बाद परिवहन निगम के अधिकारियों ने उनके साथ मिलकर बस डिपो बनाए जाने के लिए भूमि का सर्वे किया है। यह भूमि दादरी से जारचा रोड़ पर बाइपास के नजदीक है। जोकि परिवहन निगम के अधिकारियों को पसंद गई है। अब आगे की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बस डिपो के निर्माण के लिए भूमि देने का भरोसा दादरी नगर पालिका परिषद की चेयरमैन गीता पंडित ने दिलाया है। नगर पालिका परिषद की 33 बीघा भूमि दादरी बाइपास के नजदीक खाली पड़ी है। इस अवसर पर दादरी विधायक के साथ सर्वे के समय एआरएम ममता सिंह, सिकंद्राबाद बस डिपो के अधिकारी, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, समाजसेवी एच0के0 शर्मा एवं प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।