BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को चेताया है कि यदि सैक्टर की समस्याओं का निस्तारण नही किया गया तो प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा





विजन लाइव/ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा के डेल्टा-2 आर0डब्ल्यू0ए0 उपाध्यक्ष मनीष भाटी बी0डी0सी ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को चेताया है कि यदि सैक्टर की समस्याओं का निस्तारण नही किया गया तो प्राधिकरण का घेराव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मैनेजर जितेंद्र यादव और प्रभात को अवगत कराया जा चुका है कि डेल्टा.2 में ज़्यादातर सीवर ओवर फलोह रहते है और काफ़ी सारे ढक्कन टूटे पड़ें हुए है और सीवर का मलबा पड़ा हुआ है। किंतु आपने सैक्टर का दौरा भी किया था परंतु समस्या ज्यों कि त्यों बनी हुई है। सैक्टर में काफ़ी रोष है, सीवर की समस्याओं को लेकर पूरे डेल्टा.2 के सीवरो की सही तरीक़े से सफ़ाई कराई जाए क्योंकि बरसात का मौसम आ गया है, कुछ दिन बाद सभी सेक्टरवासी बहुत परेशानी झेल रहे है। यदि सैक्टर में सीवर से संबंधित समस्याओं को चिन्हित करा कर समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नही कराया गया तो मजबूरन डेल्टा.2 सेक्टरवासी प्राधिकरण का घेराव करेंगे।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }