BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

कोरोना से जंग में विश्व योग दिवस पर योग शक्ति हुई प्रदर्शित










विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
कोविड-19 महामारी में समूचा विश्व जूझ रहा है । भारत में भी योग और प्राणायाम के जरिए कोरोना को हराने के लिए इस बार विश्व योग दिवस के मौके पर योग शक्ति का खासा प्रदर्शन दिखाई दिया। इस मौके पर लोगों ने अपने घरांें और नजदीकी पार्को में योग अभ्यास किए। हालाकि सरकार की ओर से इस बार सिर्फ घर पर रह ही योगाभ्यास किए जाने के लिए लोगों को ताकीद किया गया था। किंतु कई लोग सोसायटियों और सेक्टरों के पार्को में योग करते हुए दिखाई दिए। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व केंद्रीय मंत्री लोकसभा सांसद डा0 महेश शर्मा,राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने छठे विश्व योग दिवस पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने अपने परिजनों के साथ योग किया। जिलाध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि गौतमबुद्धनगर के जिला इकाई, मंडल इकाई एवं बूथ इकाई पर कार्यकर्ताओं ने योग किया। योग करने से हमारा शरीर निरोगी बनता है और आजकल इस वैश्विक महामारी कोरोना में हम सभी को ज्यादा से ज्यादा योग करके अपने आप को स्वस्थ बनाना चाहिए। इससे हमारी इम्यूनिटी पावर  यानी रोगों से लड़ने की ताकत मिलती है। योग करने में मुख्य रूप से श्री चंद शर्मा, दादरी चेयरमैन गीता पंडित, अभिषेक शर्मा, जिला योग कार्यक्रम संयोजक गजेंद्र मावी, जिला महामंत्री दीपक भारद्वाज, धर्मेन्द्र कोरी, मनोज गर्ग, अमित चैधरी, जिला उपाध्यक्ष सेवानंद शर्मा, सुनील भाटी, मीडिया प्रभारी कर्मवीर आर्य, देवा भाटी, पवन नागर, पवन रावल, जिला मंत्री सत्यपाल शर्मा, गुरुदेव भाटी, सर्वेंद्र कपासिया, अमित शर्मा, रिंकू भाटी, बलराज भाटी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अनु पंडित, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष जितेंद्र भाटी, किसान मोर्चा विजेंद्र रावल, अजय निगम, रवि जिंदल, महेश शर्मा, मनोज भाटी, संजय भाटी, रवि भदौरिया, प्रेम प्रधान, विचित्र तोमर, जगदीप नागर, अशोक शर्मा, उदयवीर चैधरी, सुनील सौनिक, अजीत मुखिया, गोपाल सिंह, सचिन शर्मा, बीना शुक्ला, अनिता गौतम, सोमेश गुप्ता, सुनील गौतम आदि 930  बूथों पर हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने घरों पर परिवारजनों के साथ योग किया। वहीं युवा हिंदू वाहिनी महिला प्रकोष्ठ की मेरठ मंडल अध्यक्ष मंजू नागर के नेतृत्व में कैंप कार्यालय पाई वन ग्रेटर नोएडा में योग दिवस मनाया गया। ग्रेटर नोएडा पहुंचने पर श्रीमती मंजू नागर का प्रदीप समस्त पदाधिकारियों द्वारा योग दिवस का प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। मेरठ मंडल अध्यक्ष श्रीमती मंजू नागर ने कहा योग करने से शरीर निरोगी स्वास्थ रहता है हम सभी को रोजाना योग करना चाहिए और बुजुर्गों का सम्मान योग करना चाहिए। प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा गुर्जर  ने बताया आज हमारा देश कोराना जैसी महामारी से लड़ रहा है। हम सभी को सामाजिक दूरी बना कर रखना है। मुंह पर मास्क लगाकर रखना है। साबुन से हाथ अच्छे से धोने हैं और हम सभी को योग निरंतर करते रहना चाहिए जिससे हमारे शरीर की शारीरिक क्षमता मजबूत हो। इस मौके पर श्रीमती ममता भाटी,श्रीमती रेखा गुर्जर,श्रीमती मंजू नागर,श्रीमती ज्योति सिंह,हर्षित भाटी, राजकुमार गुर्जर, अशोक कमांडो मौजूद रहे। ग्रेटर नोएडा के डेल्टा.2 सेक्टर में 6 वे विश्वयोग दिवस पर सेक्टर के आई ब्लाक में सुबह 7 बजे श्री विरेंद्र शर्मा दुआरा योगा कराया गया व्ययायम के फ़ायदो के बारे में बताया। सभी को योगा दिवस कि बधाइयां दी आर0डब्लू00 डेल्टा.2 के मनीष भाटी बी0डी0सी उपाध्यक्ष ने विस्तार से बताया हमारे बड़े बुज़ुर्ग बहुत मेहनत करते थे अच्छा खाना खाते थे खेतों में काम करते थे बहुत बलवान शरीर रहते हुए कुशतिया,कबड्डी,खो खो, योगा वाले खेल खेलते थे आजकल जेसे शरीर को खाने की आवश्यकता होती है। जब कि ग्राम डूंगरपुर रीलखा मे रमेश कसाना राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी किसान एकता संघ ने अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस लाक डाऊन के चलते भीड़ भाड़ से बचने और कोरोना को रोकने के लिए घर पर मनाया। उन्होंने कहा कि जीवन की गाड़ी को चलाने के लिए जितनी जरुरत पानी और भोजन की होती है उसी प्रकार शरीर को स्वथ्य रखने के लिए योग जरुरी है।