BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts


 

किसान एकता संघ ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो पर जूतों की हार चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की




विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर
किसान एकता संघ के महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति के नेतृत्व में संगठन द्वारा निठारी मंगल बाज़ार चौक पर पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर हुई झड़प में भारतीय सेना के शहीद जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की फोटो पर जूतों की हार चढ़ाकर उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई और चीनी सामान तोड़कर उसका बहिष्कार भी किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अर्जुन प्रजापति ने चीन की निंदनीय हरकत पर केंद्र सरकार से चीन के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने का आग्रह किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमित अवाना कहा कि देश के लिए शहीद सैनिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जानी चाहिए और सरकार चीन से सभी व्यवसाय संबंध तत्काल खत्म करें और सभी व्यवसाय करार भी निरस्त हों। इस अवसर पर राष्ट्रीय संरक्षक चौ बाली सिंह, महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष सुषमा गुप्ता,अविनाश सिंह, मीडिया प्रभारी सुधीर राय, प्रकाश, राम कुमार कोहली, विवेक आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।