BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

आर्य समाज ने यज्ञ की एकता से कोरोना महामारी को भगाने का बीडा उठाया


सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, अन्तर्राष्ट्रीय आर्य समाज के आव्हान पर रविवार को एक समय में यज्ञ संपन्न



आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला महामंत्री 0 शिव कुमार आर्य घर पर परिवार के साथ यज्ञ करते हुए।

सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री 0 धर्मवीर आर्य ने लॉकडाउन के मद्देनजर सार्वदेशिक सभा के निर्देशों का अनुपालन सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में यज्ञ करते हुए।

आर्य समाज सूरजपुर के पूर्व प्रधान संरक्षक 0 महेंद्र कुमार आर्य अपने पूरे परिवार के साथ घर पर यज्ञ करते हुए।

विजन लाइव/गौतमबुद्धनगर        
सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली ने देश भर के ही नहीं विश्व भर की समस्त आर्य समाजों को निर्देश दिया कि सभी समाजो के पुरोहित सदस्य इस बात का पालन करें रविवार दिनांक 3 मई को प्रातः 9.30 से 10.30 बजे तक प्रत्येक आर्य समाज, गुरुकुल, आर्यवीर दल, स्थलो पर तथा प्रत्येक आर्यो के घर में यज्ञ किया गया। आर्य प्रतिनिध सभा गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला महामंत्री 0 शिव कुमार आर्य ने बताया कि यज्ञ विश्व से कोरोनावायरस का प्रभाव को नष्ट हो और विश्व का जन.मानस शीघ्र स्वस्थ हो इसी कामना के साथ किया गया। उन्होंने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा, दिल्ली ने इस बात पर जोर दिया कि यज्ञ स्थल पर यज्ञ लॉकडाउन और स्थानीय प्रशासन के नियमों के पालन के अंतर्गत किया जाए। इस नियमा कानूनों को ध्यान में रखते हुए आर्य बुधओें ने अपने अपने घरों पर रविवार को यज्ञ किए और कई औषधियों से परिपूर्ण सामग्री डाल कर आहूति दी। आर्य प्रतिनिधि सभा गौतमबुद्धनगर के पूर्व जिला महामंत्री 0 शिव कुमार आर्य ने अपने घर पर रविवार को विश्व में कोरोना त्रासदी से मुक्ति के लिए यज्ञ करते हुए प्रार्थना की। इस मौके पर स्वयं और उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनिता आर्य और दोनो बच्चों में दीक्षा आर्य और हर्ष आर्य ने मिल कर कोरोनावायरस के संक्रमण को दूर करने के लिए विशेष औषधियों का प्रयोग किया गया तथा पूरे विश्व से कोरोनावायरस के संक्रमण की समाप्ति हेतु विशेष प्रार्थना की। उधर सूरजपुर आर्य समाज मंदिर के महामंत्री 0 धर्मवीर आर्य ने लॉकडाउन के मद्देनजर सार्वदेशिक सभा के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सूरजपुर आर्य समाज मंदिर में यज्ञ किया। जब कि आर्य समाज सूरजपुर के पूर्व प्रधान संरक्षक 0 महेंद्र कुमार आर्य ने अपने पूरे परिवार के साथ अपने घर पर यज्ञ किया और कोरोना त्रासदी से पूरे विश्व को मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की। उन्होंने बताया कि सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा के आह्वान पर कोरोना जैसी महामारी को परास्त करने हेतु परमात्मा द्वारा बताए गए यज्ञ विद्या द्वारा देव यज्ञ का अनुष्ठान अपने अपने घरों में रविवार को प्रातः काल की बेला में 9.30 बजे से पूरे विश्व के  आर्य जनो  द्वारा संपन्न किया गया। यज्ञ के माध्यम से आज आर्य समाज यह संदेश देना चाहता है कि हम लोगों को परमात्मा द्वारा बताए हुए मार्ग वैदिक धर्म को अपने जीवन में धारण करते हुए संसार के कल्याण के लिए अपने घरों में हम देव यज्ञ यानी हवन अवश्य करें जिससे हमारे वातावरण और हमारा आसपास पड़ोस के लोगों का जीवन मंगलकारी बने।