BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

जीरो पीरियड घोषित कर सभी उधोगो व व्यापारियों के सभी प्रकार के बैंक ब्याज को समाप्त किया जाए


उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने केंद्रीय मंत्री को व्यापारियों की समस्याओं से अवगत कराया

.मौहम्मद इल्यास-’’दनकौरी’’/ग्रेटर नोएडा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के अनेको जिलों के पदाधिकारियों की मीटिंग केंद्रीय राज्य मंत्री संतोष गंगवार से कराई गई। जिसमें सभी व्यापारियों ने अपने  अपने जिलो की समस्या रखी। मीडिया प्रभारी मुकुल गोयल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा से जिला महामंत्री सौरभ बंसल ने केंद्रीय राज्य मंत्री को व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कर्मचारियों को लॉक डाउन पीरियड की पूरी तनख्वाह देने में व्यापारी असमर्थ है कर्मचारियों के गुजारे के लिए आंशिक सहयोग सभी व्यापारी कर रहे है। जिस प्रकार सरकार मजदूरों के जाने का प्रबंध कर रही है, उसी प्रकार उधोगो के चालू होने पर उनके आने का प्रबंध भी किया जाए नही तो बिना मजदूरों के उधोग चलना कठिन होगा। लॉकडाउन के समय को जीरो पीरियड घोषित कर सभी उधोगो व्यापारियों के सभी प्रकार के बैंक ब्याज को समाप्त किया जाए। श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा उधोगपतियों व्यापारियों का शोषण ना किया जाए। गौतमबुद्धनगर में  एन0पी0सी0एल यू0पी0पी0सी0एल0 को निर्देश देकर सभी इंड्रस्ट्री कॉमर्शियल संस्थानों के लॉक डाउन समय के बिजली के बिल मॉफ किए जाएं तथा कोविड 19 से बचाव के लिए उपयोग में आने वाली वस्तुओं को जैसे मास्क, सेनेटाइजर दवाइयां अन्य सामानों पर जीएसटी समाप्त की जाए। उधर केंद्रीय राज्य मंत्री ने सभी सुझावों को लिखित में देने का अनुरोध किया जिससे वो संबंधित विभाग   राज्य सरकार को निर्देश दे सके। मीटिंग की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष 0 श्याम बिहारी मिश्र ने संचालन प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र गुप्ता ने किया।