BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

जीएनआईओटी में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजे मंच पर दिखा युवाओं का टैलेंट, आकाश चौहान की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां


मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नए विद्यार्थियों के स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। उत्साह, उमंग और मनोरंजन से भरपूर इस आयोजन में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, फैशन शो और संगीत की धुनों के बीच नए विद्यार्थियों का जोरदार स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जीएनआईओटी ग्रुप के चेयरमैन डॉ. राजेश गुप्ता, वाइस चेयरमैन गौरव गुप्ता, मैनेजमेंट सदस्य बजरंग लाल गुप्ता एवं जे.एस. रावल सहित विभिन्न संस्थानों के निदेशक, वरिष्ठ प्रबंधन सदस्य, डीन, विभागाध्यक्ष और शिक्षकगण मौजूद रहे।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यार्थियों की रंगारंग प्रस्तुतियां रहीं। ग्रुप डांस, सोलो सिंगिंग, इंस्ट्रुमेंटल परफॉर्मेंस, फैशन शो, स्किट और नाट्य मंचन के माध्यम से विद्यार्थियों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। खासतौर पर फैशन शो में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, स्टाइल और रचनात्मकता ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
12 पाठ्यक्रमों से चुने गए मिस्टर एवं मिस फ्रेशर
प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के आधार पर विभिन्न पाठ्यक्रमों से मिस्टर एवं मिस फ्रेशर का चयन किया गया। इनमें बीटेक से शिवांश एवं एकता, बीसीए-एकेटीयू से विक्की एवं तन्वी सिंह, एमसीए से सरवजीत चौहान एवं महिमा उपाध्याय, बीबीए-एकेटीयू से अर्पित एवं प्रियांशी, एमबीए इंटीग्रेटेड से आयुष एवं हर्षिता, एमबीए से नित्यानंद एवं भूमिका, बीबीए से साहिल एवं महक, बीसीए से वंश एवं श्रेया, बीकॉम से आयुष एवं साक्षी सिंह, एलएलबी से हर्ष एवं काम्या, नर्सिंग से आयुष एवं इशिता तथा फार्मेसी से आर्यन खान एवं कीर्तिका को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर चुना गया।
विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संस्थान की प्राथमिकता : डॉ. राजेश गुप्ता
इस अवसर पर चेयरमैन डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने चयनित विद्यार्थियों, सभी प्रतिभागियों और आयोजनकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि जीएनआईओटी केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर भी विशेष ध्यान देता है। संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को सांस्कृतिक, सामाजिक और व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से कुशल, आत्मविश्वासी और बेहतर व्यक्तित्व के रूप में विकसित करना है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, आपसी संबंध मजबूत बनाने और संस्थान के साथ नई शुरुआत करने का अवसर देते हैं।
सिंगर आकाश चौहान की लाइव परफॉर्मेंस ने बढ़ाया युवाओं का उत्साह
कार्यक्रम का समापन मशहूर सिंगर आकाश चौहान की लाइव म्यूजिकल परफॉर्मेंस के साथ हुआ। आकाश चौहान ने अपनी एक के बाद एक शानदार प्रस्तुतियों से कॉलेज परिसर में मौजूद युवाओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। उनकी गायकी और संगीत की धुनों पर विद्यार्थियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। देर तक चले इस लाइव शो ने फ्रेशर्स पार्टी को यादगार बना दिया।
कुल मिलाकर जीएनआईओटी की फ्रेशर्स पार्टी नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत, प्रतिभा प्रदर्शन, मनोरंजन और आपसी जुड़ाव का यादगार अवसर साबित हुई।
.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }