SPECIAL STORY:--पीजीडीएम बैच 2025–27 ने रचा सफलता का नया इतिहास, पूर्ववर्ती बैचों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी करीब 95 प्रतिशत
मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा 
ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पीजीडीएम बैच 2025–27 ने प्लेसमेंट के क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया अध्याय लिखा है। बैच के 100 से अधिक विद्यार्थियों का प्लेसमेंट प्रक्रिया के पहले ही चरण में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में चयन हुआ है। यह उपलब्धि न केवल विद्यार्थियों की मेहनत और प्रतिभा को दर्शाती है, बल्कि संस्थान की गुणवत्तापूर्ण प्रबंधन शिक्षा और मजबूत कॉर्पोरेट नेटवर्क को भी सामने लाती है।

हर विद्यार्थी को बेहतर करियर देना संस्थान का संकल्प

संस्थान का उद्देश्य केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उनकी योग्यता, कौशल और रुचि के अनुरूप बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। यही वजह है कि संस्थान के पूर्ववर्ती बैचों का प्लेसमेंट रिकॉर्ड भी लगभग 95 प्रतिशत रहा है।

सीईओ स्वदेश कुमार सिंह ने जताई खुशी

इस उपलब्धि पर संस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पहले ही चरण में 100 से अधिक विद्यार्थियों का चयन संस्थान के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि संस्थान का प्रयास है कि कोई भी विद्यार्थी अपनी प्रतिभा और क्षमता के अनुरूप रोजगार के अवसरों से वंचित न रहे।

उन्होंने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और कॉर्पोरेट रिलेशन सेंटर की टीम के अथक प्रयासों को दिया। साथ ही विश्वास जताया कि आगामी प्लेसमेंट चरणों में भी विद्यार्थी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे।

कॉर्पोरेट जगत की जरूरतों के अनुरूप तैयार हो रहे विद्यार्थी

संस्थान में विद्यार्थियों को रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से नियमित रूप से इंडस्ट्रियल इंटरैक्शन, कॉर्पोरेट विशेषज्ञों के व्याख्यान, स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम, मैनेजमेंट ट्रेनिंग, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट और करियर गाइडेंस जैसी गतिविधियां आयोजित की जाती हैं। इन प्रयासों से विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव भी मिलता है।
100 से अधिक चयन, अभी तो शुरुआत है!

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज की यह उपलब्धि प्रबंधन शिक्षा के साथ रोजगारपरक प्रशिक्षण और कॉर्पोरेट कनेक्टिविटी की अहमियत को रेखांकित करती है। संस्थान प्रबंधन ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, शिक्षकों और कॉर्पोरेट रिलेशन सेंटर की टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि आने वाले चरणों में सफलता का यह आंकड़ा और आगे बढ़ेगा।

Vision Live News की नजर में यह सिर्फ 100 से अधिक विद्यार्थियों के चयन की खबर नहीं, बल्कि उन युवाओं के सपनों को नई उड़ान मिलने की कहानी है, जो बेहतर करियर के साथ अपने भविष्य की मजबूत नींव रख रहे हैं।