BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

16 साल बाद 448 अधिवक्ताओं को चैम्बर की व्यवस्था, ड्रा के बाद मिला भौतिक कब्जा

 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी" / गौतमबुद्धनगर
जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्ध नगर में अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर रिनोवेशन की प्रक्रिया के तहत शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को चैम्बर का ड्रा कराया गया। बार एसोसिएशन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम बार अध्यक्ष मनोज भाटी (बोडाकी), एडवोकेट की अध्यक्षता एवं बार सचिव शोभाराम चन्दीला, एडवोकेट के संचालन में संपन्न हुआ।
बार एसोसिएशन के अनुसार, वर्तमान कार्यकारिणी एवं चैम्बर निर्माण कमेटी द्वारा अब तक 448 अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर चिन्हित किए गए हैं। चैम्बर का ड्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ड्रा प्रक्रिया के दौरान बार एसोसिएशन की वर्तमान कार्यकारिणी, चैम्बर निर्माण कमेटी के सदस्यों तथा बड़ी संख्या में युवा अधिवक्ताओं की मौजूदगी रही। इस अवसर पर देवीशरण शर्मा एडवोकेट, मुकेश कर्दम एडवोकेट, दुष्यन्त तोमर एडवोकेट, ठा. दलवीर एडवोकेट, ममता चौधरी एडवोकेट, भूपेन्द्र मंगल एडवोकेट, भोपाल सिंह नागर एडवोकेट और श्याम सिंह चौधरी एडवोकेट सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के मुताबिक, कार्यकारिणी द्वारा सभी 448 अधिवक्ताओं को चैम्बर का भौतिक कब्जा भी उपलब्ध करा दिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिवक्ता अपने चैम्बर से विधिक व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
बार एसोसिएशन ने इसे अधिवक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि पिछले 16 वर्षों में पहली बार 448 अधिवक्ताओं के लिए चैम्बर की व्यवस्था की गई है। इस प्रक्रिया में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति बार एसोसिएशन ने आभार व्यक्त किया और अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं दीं।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }