BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

“ओजोन बचाओ, पर्यावरण बचाओ” के संदेश के साथ द्रोणाचार्य कॉलेज में क्विज प्रतियोगिता



विद्यार्थियों ने ओजोन परत, पर्यावरण संरक्षण और जलवायु संतुलन से जुड़े सवालों में दिखाया ज्ञान
       Vision Live / दनकौर
विश्व ओजोन दिवस के अवसर पर श्री द्रोणाचार्य (पी.जी.) कॉलेज, दनकौर के बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. विभाग द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और ओजोन परत के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के सचिव रजनीकांत अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. गिरीश कुमार वत्स तथा उप-प्राचार्या एवं आई.क्यू.ए.सी. समन्वयक डॉ. रश्मि गुप्ता के दिशा-निर्देशन में हुआ। प्रतियोगिता में बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्विज में ओजोन परत का महत्व, ओजोन क्षरण के कारण, पर्यावरण पर उसके प्रभाव और ओजोन संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे गए। विद्यार्थियों ने अपनी जानकारी और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिचय देते हुए सक्रिय सहभागिता की। प्रतियोगिता के दौरान विद्यार्थियों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और विशेष उत्साह देखने को मिला।
हर्ष ने हासिल किया प्रथम स्थान
प्रतियोगिता में बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र हर्ष ने प्रथम, नीरज सोलंकी ने द्वितीय तथा आयुषी नागर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया और उनकी उपलब्धि की सराहना की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. विभाग से हनी शर्मा, प्रिंस त्यागी, रूचि शर्मा एवं अखिल कुमार ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
समापन अवसर पर बी.बी.ए. एवं बी.सी.ए. विभागाध्यक्षा शशि नागर ने सभी प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और सहयोगी शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, जिज्ञासा, पर्यावरणीय चेतना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति निरंतर सजग रहने और दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि “ओजोन परत की रक्षा, पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य की रक्षा है” और पर्यावरण संरक्षण में प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता महत्वपूर्ण है।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }