BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र


कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने किया अवलोकन, विकास परियोजनाओं की ली जानकारी
  मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ ग्रेटर नोएडा
 इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर, ग्रेटर नोएडा में आयोजित उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल विकास की तस्वीर प्रस्तुत कर रहा है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री औद्योगिक विकास नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने हॉल नंबर-7 में लगाए गए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल का अवलोकन किया।

इस दौरान प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस, एसीईओ प्रेरणा सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को स्टॉल में प्रदर्शित ग्रेटर नोएडा की प्रमुख विकास परियोजनाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर लॉजिस्टिक्स तक विकास की झलक

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के स्टॉल में शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, औद्योगिक विकास, मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब और मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब समेत विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। स्टॉल के माध्यम से ग्रेटर नोएडा में विकसित हो रहे औद्योगिक एवं परिवहन ढांचे और भविष्य की योजनाओं को दर्शाया जा रहा है।

मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक हब और मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब जैसी परियोजनाओं को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जो क्षेत्र में कनेक्टिविटी और लॉजिस्टिक्स से जुड़े विकास की दिशा को रेखांकित करती हैं।
ट्रेड शो में दिख रहा ग्रेटर नोएडा का विकास मॉडल

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो देश-विदेश के निवेशकों, उद्यमियों और उद्योग जगत से जुड़े लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। ऐसे में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का स्टॉल शहर में हो रहे औद्योगिक, बुनियादी ढांचे और लॉजिस्टिक्स से जुड़े विकास को एक मंच पर प्रस्तुत कर रहा है।

मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ के स्टॉल अवलोकन के दौरान प्राधिकरण के अधिकारियों ने विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की। ट्रेड शो में ग्रेटर नोएडा की विकास यात्रा और आगामी परियोजनाओं की झलक लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।



.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }