BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दादरी की आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा में सुशील भाटी एडवोकेट की सक्रिय मौजूदगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का किया भव्य स्वागत

   मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी विधान सभा-62

भारतीय जनता पार्टी द्वारा दादरी में आयोजित "आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा" राजनीतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रही। इस अवसर पर जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के पूर्व अध्यक्ष एवं दादरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रबल टिकट दावेदार सुशील भाटी एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और राजनीतिक सक्रियता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

जनसभा में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का सुशील भाटी एडवोकेट ने गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का सम्मान करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया तथा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। मंच पर मौजूद वरिष्ठ भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

सुशील भाटी एडवोकेट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है और भाजपा संगठन बूथ स्तर तक अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ताकत के साथ जुटने तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।


विधि जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले सुशील भाटी एडवोकेट लंबे समय तक जनपद दीवानी एवं फौजदारी बार एसोसिएशन, गौतमबुद्धनगर के अध्यक्ष रह चुके हैं। सामाजिक सरोकारों, न्यायिक मुद्दों और जनहित के विषयों पर उनकी सक्रिय भूमिका के कारण दादरी विधानसभा क्षेत्र में उनका व्यापक जनसंपर्क और प्रभाव माना जाता है। अधिवक्ता समाज के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों में उनकी निरंतर भागीदारी उन्हें क्षेत्र के प्रमुख भाजपा नेताओं में शामिल करती है।

दादरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा टिकट को लेकर चल रही राजनीतिक चर्चाओं के बीच सुशील भाटी एडवोकेट की बढ़ती सक्रियता, संगठनात्मक कार्यक्रमों में उनकी नियमित भागीदारी तथा वरिष्ठ नेतृत्व के साथ उनकी निकटता को राजनीतिक हलकों में महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा में उनकी प्रभावशाली उपस्थिति ने एक बार फिर दादरी की राजनीतिक गतिविधियों में उनकी मजबूत दावेदारी को चर्चा का विषय बना दिया।


जनसभा में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, अधिवक्ता, किसान, युवा एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और पार्टी नेतृत्व ने आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने तथा आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को और अधिक मजबूत करने का संदेश दिया।


.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }