BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

दादरी की आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा से भाजपा ने फूंका 2027 विधानसभा चुनाव का बिगुल, कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र प्रमुख (चिटहेरा) की अगुवाई में उमड़ा जनसैलाब


 मौहम्मद इल्यास- "दनकौरी"/ दादरी विधान सभा-62
 आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने दादरी से अपने चुनावी अभियान को नई धार देने का प्रयास किया। आर.वी. नॉर्थलैंड इंस्टीट्यूट, दादरी में आयोजित आत्मनिर्भर भारत-संकल्प जनसभा में क्षेत्रभर से हजारों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल आयोजन कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र प्रमुख (चिटहेरा) के नेतृत्व एवं समन्वय में हुआ। जनसभा की तैयारियों, गांव-गांव जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं के समन्वय और आयोजन को सफल बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका पूरे कार्यक्रम के दौरान चर्चा का विषय बनी रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने की, जबकि संचालन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गजेंद्र मावी एवं डॉ. अशोक नागर ने संयुक्त रूप से किया। मंच पर उपस्थित वरिष्ठ नेताओं का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जनसभा में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला और भाजपा समर्थकों ने विभिन्न नारों के साथ नेताओं का अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में सपा और बसपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पहले उत्तर प्रदेश अराजकता, अपराध और भय के वातावरण से जूझ रहा था, जबकि आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश आज एक्सप्रेस-वे, जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, औद्योगिक निवेश, आधारभूत ढांचे और रक्षा उत्पादन जैसे क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश में रंगदारी की चर्चा होती थी, जबकि आज ब्रह्मोस जैसी आधुनिक मिसाइल का निर्माण प्रदेश की धरती पर हो रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि वर्ष 2027 में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता का संकल्प होना चाहिए। साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के विजन को साकार करने के लिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जन-जन तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का आह्वान किया।
जनसभा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर, गौतम बुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा, दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर, नोएडा विधायक पंकज सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह, विधान परिषद सदस्य श्रीचंद शर्मा, एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी तथा भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने भी संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की मजबूती पर अपने विचार रखे तथा कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।
कार्यक्रम संयोजक बिजेंद्र प्रमुख (चिटहेरा) ने अपने संबोधन में कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल सरकार का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से जुड़ा राष्ट्रीय अभियान है। उन्होंने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दादरी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि जनसभा में उमड़ा अभूतपूर्व जनसमर्थन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनता के बढ़ते विश्वास का प्रमाण है।
इस अवसर पर भाजपा किसान प्रकोष्ठ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र अवाना, भाजपा प्रदेश मंत्री महामेधा नागर, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी, विजय भाटी, रकम सिंह भाटी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य बिजेंद्र भाटी, अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी, भाजपा नेता सुनील भाटी, राजे कसाना, सुनील शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे सभागार में उत्साह का माहौल रहा और कार्यकर्ताओं ने 2027 में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराया।

.header-ads img { height:300px !important; max-height:300px !important; width:150% !important; object-fit:cover; }