BRAKING NEWS

6/recent/ticker-posts

Header Add

ं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पुराने चेहरे दिखाई दिए, जब कि दूसरी बैठक में कुछ युवा और कुछ पुराने चेहरे

 


मौहम्मद इल्यास/गौतमबुद्धनगर

कृषि अध्यादेशों को लेकर अन्नदाता किसान आंदोलनरत है। सरकार की किसानों के साथ कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है मगर नतीजा जोरी ही साबित हुआ हैं। इस आंदोलन को तेज धार देने के लिए किसान संगठन और किसान यूनियन के अलग अलग धडे दिन रात एक किए हुए हैं। उत्तर प्रदेश की बात की जाए तो यहां पर अलग अलग किसान संगठन और किसान यूनियन के अलग अलग धडे हैं। इनमें भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक भी आंदोलन के मैदान मेंं मजबूती से डटी हुई है। राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के अहवान पर कल 07 जनवरी-2021 को पलवल तक ट्रैक्टर रैली की जानी है। गौतमबुद्धनगर मेंं भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने रैली को लेकर तैयारियां शुरू की हैं। किंतु यहां पर बुद्धवार को ही दो अलग अलग स्थानों पर बैठकें संपन्न हुई। एक बैठक में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के सभी पुराने चेहरे दिखाई दिए, जब कि दूसरी बैठक में कुछ युवा और कुछ पुराने चेहरे। बात गुटबाजी की, की जाए तो जिलाध्यक्ष अनित कसाना और पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मावी ने ऐसी किसी बात से इंकार किया है। ’’विजन लाइव’’ दोनों धडों की बैठक की इस खबर को अलग अलग प्रकाशित कर रहा है।

 


 

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर बैठक धनकुटी दनकौर में दया प्रधान के निवास पर संपन्न

 


भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की होने वाली ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर एक बैठक धनकुटी दनकौर में दया प्रधान के निवास पर संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता चौधरी जीवन सिंह ने की व संचालन मनोज मावी ने किया। इस मौके पर युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विभोर शर्मा ने सभी लोगों से अपील की है कि कृषि कानून के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर 7 जनवरी को डासना से पलवल तक ट्रैक्टर रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुचें। वहीं सभी ने कल 7 जनवरी के दिन ट्रैक्टरों के साथ रैली में सम्मलित होने की संकल्प लिया। इस मौके पर दया प्रधान,ओमप्रकाश कसाना, पूरन पहलवान,पंकज शर्मा, मनोज मावी, नरेंद्र नागर,बॉबी नागर,दिनेश शर्मा, हरिराज पहलवान, अप्पू पंडित, राजपाल सिंह, वेदपाल शर्मा, प्रदीप भाटी, विनोद भाटी, धनेश प्रधान, कलवा भाटी,सरदार परमजीत सिंह,सत्यपाल शर्मा, रामरतन नम्बरदार,बाली राम सिंह,संजीव भाटी,धर्मेन्द्र शर्मा, अशोक तेवतिया, उमेश भाटी,विकास भाटी आदि पदाधिकारी व कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ट्रैक्टर रैली की तैयारियों को लेकर सदर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ढाक के आवास पर बैठक संपन्न

 



भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की 7 तारीख को होने वाली ट्रैक्टर रैली के लिए तैयारियों को लेकर सदर तहसील अध्यक्ष सुरेंद्र ढाक के आवास पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सचिव बाबा लज्जाराम प्रधान ने की व संचालन सुनील प्रधान ने किया। इस मौके पर जिलाअध्यक्ष अनित कसाना ने कहा कि 7 तारीख को सिरसा, रामपुर पेरिफेरल से चढ़कर हजारों की संख्या में  ट्रैक्टर, ट्रॉलीं से किसान राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत  के साथ पलवल के लिए रवाना होंगे, जो  26 जनवरी  की परेड की तैयारियों का भी एक दृश्य होगा। इस मौके पर लज्जा राम प्रधान, अनित कसाना, सुरेंद्र ढाक, राजे प्रधान, सुनील प्रधान, विनोद शर्मा, धनीराम मास्टर, चाहत मास्टर, रजनीकांत अग्रवाल, ठाकुर सज्जन सिंह, विपिन सिंह, संजू ढाक, चंद्रपाल बाबूजी, प्रीतम नागर, धर्मपाल स्वामी महाराज सिंह,किशन सिंह, वकील साहब,सूरज नागर,सुरेश नागर आदि पदाधिकारी और कार्यकर्तागण मौजूद रहे।